Search

 
 
 

पलामू: VIP के प्रदेश महासचिव समर्थकों के साथ सपा में शामिल

 
Medininagar: विकासशील इंसान पार्टी ( झारखण्) के प्रदेश महासचिव बचननदेव चौधरी सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. यहां उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी झारखंड में चुनाव नहीं लड़ रही है. जिस वजह से प्रदेश महासचिव बचनदेव चौधरी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलवार को मल्लाहटोली ग्राम में आयोजित सभा के दौरान समाजवादी पार्टी का दामन थामा. मौके पर चौधरी ने कहा कि इस बार बदलाव की लहर है और विश्रामपुर माझिआंव विधानसभा में बदलाव जरूरी है. क्योंकि यहां विकास की गति पिछले 10 सालों से जस का तस है. सिर्फ यहां के वर्तमान विधायक क्षेत्र के जनता के समस्यायों के प्रति खर्रा नहीं उतरे बल्कि अपने निजी कार्यों मे ही लगे रहे. उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के टिकट मिलने पर विधायक प्रत्याशी अंजू सिंह के समर्थन में निरंतर लोग जुड़ रहे हैं. सभी समर्थकों को अभिमन्यु उर्फ बबलू सिंह ने फूल माला व पट्टा देकर पार्टी में शामिल करवाया. पार्टी में शामिल होने वाले में धर्मेंद्र चौधरी, सुदामा चौधरी, रामदुलार चौधरी, छोटू चौधरी, प्रमोद चौधरी, विनोद चौधरी, मिथुन चौधरी, पूर्व मुखिया पति मनोज चौधरी, वार्ड सदस्या पति गोविंद चौधरी, विकास चौधरी,चंदन चौधरी,ओम प्रकाश चौधरी अभिषेक चौधरी, छोटेलाल चौधरी, किरण देवी फूलमती देवी, पूर्व उप मुखिया सुनीता देवी वार्ड सदस्य जितेंद्र चौधरी, केदार चौधरी, मालदेव चौधरी सहित सैकड़ों लोगों का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/important-decision-of-the-bench-of-9-judges-of-supreme-court-government-cannot-acquire-every-private-property/">सुप्रीम

कोर्ट के 9 जजों की बेंच का अहम फैसला, हर निजी संपत्ति को सरकारें अधिग्रहीत नहीं कर सकतीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही