Search

संघीय ढांचे पर प्रहार कर रही राज्य सरकार : दीपक प्रकाश

Ranchi: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने फिर राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार भारत के संघीय ढांचे पर प्रहार कर रही है. यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. राज्य सरकार के पदाधिकारी विभागीय कार्यों की समीक्षा होने से कतरा रहे हैं. उनमें भय और दहशत है. इसलिये आदर्श आचार संहिता का बहाना ढूंढकर केंद्रीय मंत्रीगण के झारखंड दौरे को टलवाने की कोशिश हो रही है. बीजेपी नेता ने कहा, केंद्रीय मंत्रीगण का राज्य के विभिन्न आकांक्षी जिलों में प्रवास निर्धारित है, परंतु राज्य सरकार उन्हें आवश्यक तय सुविधा उपलब्ध नहीं करा रही है, जो प्रोटोकॉल का पूरी तरह से उल्लंघन है. उन्होंने पूछा था कि जब कांग्रेस पार्टी नेतागण राज्य के दौरे पर आते हैं, उन्हें किस दर्जे के तहत राज्य सरकार सुविधा उपलब्ध कराती है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-condolences-on-the-death-of-former-mp-naval-kishore-rai-cm-nitish-paid-tribute-shared-memories/">बिहारः

पूर्व सांसद नवल किशोर राय के निधन पर शोक, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, साझा की यादें
दीपक प्रकाश ने कहा कि आचार संहिता ग्रामीण इलाकों में लागू है जहां पंचायत चुनाव होने हैं, न कि शहरी निकाय, नगरपालिका, निगम क्षेत्र में. केंद्रीय मंत्रीगण का प्रवास आदर्श आचार संहिता क्षेत्र में नहीं है, परंतु अपनी नाकामियों को छिपाने के लिये सरकार के इशारे पर पदाधिकारी विधि विरुद्ध निर्णय ले रहे हैं. एक तरफ राज्य सरकार के मंत्रियों का दौरा हो रहा है, तो दूसरे तरफ सत्ताधारी दल कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रम चल रहे हैं. परंतु केंद्रीय मंत्रीगण के दौरे में इन्हें आचार संहिता की याद आने लगी है. राज्य सरकार के इशारे पर पदाधिकारी ऐसे विधि विरुद्ध निर्णय करने से बचें. उनका कर्तव्य विधिसम्मत निर्णय लेना है. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-its-absolutely-wrong-to-deny-khatiani-indigenous-people-from-applying-in-the-state-babulal-marandi/">चाईबासा

: खतियानी मूलवासियों को राज्य में आवेदन करने से वंचित करना सरासर गलत – बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//