Search

 
 
 

ट्राइबल समुदाय के उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार : जितेंद्र सिंह

 
सीआइआइ झारखंड का ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2023 Ranchi :  झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ट्राइबल समुदाय के युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्राइबल उद्यमियों के लिए अलग से से इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का निर्देश दिया है. इस पर कार्य चल रहा है. जल्द ही इस इंडस्ट्रियल पार्क का लाभ ट्राइबल उद्यमियों को मिलेगा. ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें सही प्लेटफॉर्म की जरूरत है. इस कार्य में ट्राइबल चैंबर, फेडरेशन ऑफ झारखंड जैसी कई संस्थाओं का सहयोग जरूरी है. उद्योग सचिव शुक्रवार को स्थानीय होटल में सीआइआइ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे.

आदिवासी समुदाय का विकसित होना जरूरी 

समिट में सीआइआइ झारखंड राज्य काउंसिल के चेयरमैन उज्जवल चक्रवर्ती ने कहा कि झारखंड में आदिवासी समुदाय का विकसित होना जरूरी है. उनके उत्थान के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा दोनों में समर्थन की आवश्यकता है. सीआइआइ झारखंड सीएसइआर के संयोजक सौरव रॉय ने कहा कि झारखंड में ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप पर मजबूती से काम करने की जरूरत है. राज्य में कई चेंज आ रहे हैं. इसका कारण युवाओं का एंटरप्रेन्योरशिप में आना मुख्य कारण है. झारखंड के लिए यह सुखद संकेत है.

इन्होंने रखे अपने विचार

मौके पर ट्राइबल चेंबर के राष्ट्रीय महासचिव बसंत तिर्की, सीआइआइ झारखंड के वाइस चेयरमैन रंजोत सिंह, सीसीएल के निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा, अडानी पावर झारखंड लिमिटेड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर, रीमा दास, असीम कंडुलना, स्मिता वर्मा, आरती विग, रणदीप भूषण सिंह मुंडा, कुमार अभिषेक उरांव, अमरनाथ लकड़ा, इक्फाई विश्वविद्यालय के वीसी प्रो रमन कुमार झा, प्रो रोहित कुमार, तरुण शुक्ला ने अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-chamber-of-commerce-celebrated-63rd-foundation-day/">झारखंड

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया 63 वां स्थापना दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही