Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य सरकार गरीबों को दे रही तीन कमरों का पक्का मकान : चंपाई

Advertisement
Advertisement
अबुआ आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए सीएम चंपाई सोरेन 2 लाख रुपये तक के ऋण माफी की तैयारी हो रही है राज्य सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में सोमवार को अबुआ आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ. इसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत कई मंत्री शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री योजना के तहत राशि देना बंद कर दिया तो झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना के तहत गरीब लोगों को घर देने का काम किया. इसके तहत सरकार गरीबों को दो कमरे वाले नहीं, बल्कि तीन कमरे का पक्का मकान सभी गरीबों गरीबों को देना शुरू किया. इस दौरान श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि झारखंड सरकार गरीबों और मजदूरों के लिए हितकारी कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-partys-meeting-is-not-the-answer-to-bjps-function/">चांडिल

: भाजपा के समारोह का जबाव तो नहीं आजसू पार्टी का मिलन समारोह

सरकार गरीबों को सहायता कर सशक्त बना रही : बादल पत्रलेख

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि झारखंड में किसानों, गरीबों और मूलवासी आदिवासियों को हर तरह की सहायता कर उन्हें सशक्त बना रही है. वहीं देश के किसान केंद्र सरकार से अपना हक पाने के लिए देशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं. इस पर केंद्र सरकार किसानों पर बर्बरता कर रही है. दूसरी तरफ झारखंड में आपकी गठबंधन सरकार किसानों के हित में एक से एक फैसले ले रही है. पहले साल में सरकार ने किसानों के 50000 रुपये तक का ऋण माफ किया था. अब सरकार के इस कार्यकाल के अंतिम साल में कांग्रेस पार्टी की घोषणा के अनुरूप 2 लाख रुपये तक के ऋण माफी की तैयारी कर रही है. इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-गरीबों">https://lagatar.in/congress-jmm-leaders-are-filling-the-coffers-by-looting-the-money-of-the-poor-enos-ekka/">गरीबों

के पैसे लूटकर तिजोरी भर रहे कांग्रेस-झामुमो के नेता : एनोस एक्का

झारखंड सरकार का कार्यकाल जनहितकारी : डॉ आरसी मेहता

कांग्रेस पार्टी के प्रमंडलीय नेता डॉ आरसी मेहता ने कहा कि कोरोना के बावजूद भी झारखंड सरकार का कार्यकाल जनहितकारी है. सत्ता का परिवर्तन तो हुआ है पर प्रशासनिक पदाधिकारी जनता के हित में काम नहीं कर रहे हैं. सरकारी योजनाएं समर्थवान लोग ले रहे हैं. जरूरतमंदों को अबुआ आवास या इंदिरा आवास मिलना चाहिए. जिसका वर्षों से घर जर्जर है, उसे समय पर मिलना चाहिए. हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इसप इस पर कड़ी निगरानी रखेंगे, ताकि आवश्यक जनहितकारी योजना जरूरतमंदों को मिल सके. मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं महागठबंधन सरकार किसान, मजदूर, दलित, मूलवासी, वनवासी, पिछड़ों व बेरोजगारों की असली हितैशी है. आज देश में महंगाई चरम पर है. जब केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड सरकार को राशि देना बंद कर दिया तब झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना लागू किया,जो गरीबों को झारखंड सरकार द्वारा दिया जा रहा है. इसका विश्व स्तर प्रशंसा किया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, बीके मेहता, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, उपाध्यक्ष नजीर मियां, प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास, मंडल अध्यक्ष गिरधारी महतो, चंद्रदेव मेहता, मंडल उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष राजकुमार महतो समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही