Search

 
 
 

झारखंड के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है राज्य सरकार- बाबूलाल

 
परिवारवादी पार्टियों से लोगों का हो रहा मोहभंग मिलन समारोह में झामुमो- कांग्रेस के सैकड़ों नेता- कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेएसएससी की परीक्षा में 35 से 50 लाख तक में प्रश्न पत्र बेचा जा रहा है. यह सरकार सिर्फ बच्चों, नौजवानों का भविष्य ही नहीं, झारखंड के भविष्य को भी बर्बाद करने में लगी है. कहा कि पहले भी ऐसी कई परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आयी थी, लेकिन हेमंत सरकार मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन छात्रों ने जब सड़क पर उतर कर विरोध किया, तो सरकार को स्वीकार करना पड़ा. आज झारखंड में जिनकी सरकार है, उस पार्टी के लोग, पार्टी की नीतियों एवं कार्य संस्कृति से क्षुब्ध होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर कृतसंकल्पित हैं, तो वहीं दूसरी ओर अन्य दलों की कोई विचारधारा नहीं है. उनका सिर्फ एक ही मकसद है, कैसे अपने परिवार को बचाएं और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें. इसके लिए उनका सिर्फ एक लक्ष्य है मोदी को हटाओ. राज्य में झामुमो-कांग्रेस का स्वार्थी गठबंधन सरकार की अकर्मण्यता और विकास विरोधी मानसिकता से जनता परेशान है. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- CAA">https://lagatar.in/caa-law-implemented-pratul-said-bjp-fulfilled-its-promise/">CAA

कानून लागू, प्रतुल ने कहा- भाजपा ने अपने वादे को पूरा किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही