Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम जिले के 1.96 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में राज्य सरकार ने डाले पैसे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में पैसे के लिए परेशान जिले के मनरेगा मजदूरों की केंद्र सरकार ने सुधि ली. जिले के 196377 मजदूरों के खाते में भारत सरकार ने पैसे डाल दिए हैं. इससे मजदूरों का आर्थिक संकट कुछ हद तक कम होगा,. डीआरडीए के निदेशक सह मनरेगा के नोडल पदाधिकारी सौरभ कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे राज्य के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान लंबित था. इस संबंध में राज्य सरकार से पूर्व में ही पत्राचार किया गया था. चूंकि केन्द्र सरकार से पैसा नहीं आया था, इसलिए भुगतान लंबित था. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस मद में 350 करोड़ रुपए जारी किया है, जिससे मजदूरों का भुगतान किया जा रहा है.  उन्होंने कहा कि कोई मजदूर भूखा न रहे, इसके लिए सरकार एवं जिला प्रशासन प्रयासरत है.

मनरेगा मजदूरों की मजदूरी  27रुपए बढ़ा

जानकारी हो कि केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 194 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 198 रुपए कर दी है. इसके बाद झारखंड सरकार ने भी मनरेगा मजदूरों को राज्य सरकार के मद से 27 रुपए की बढ़ोतरी कर 225 रुपए भुगतान कर रही है. दूसरी ओर मनरेगा आयुक्त बी राजेश्वरी ने सभी जिलों के अधिकारियों को कोविड-19 की महामारी को ध्यान में रखते हुए मनरेगा मजदूरों को  अधिक से अधिक आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही