Ranchi: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा है कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने नगर निकाय चुनाव को टाला है. ट्रिपल टेस्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. राज्य सरकार पिछड़ा, दलित और आदिवासी विरोधी है. बाउरी प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. बाउरी ने कहा कि बीते दिनों रोशनी खलखो की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तीन हफ्ते के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन राज्य सरकार ने ट्रिपल टेस्ट के बहाने समय पार करते हुए याचिका खारिज करने की अपील की. राज्य सरकार की मंशा साफ नही. ये सरकार नगर निकायों के माध्यम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है. सरकार को पता है कि बिना ट्रिपल टेस्ट के चुनाव नहीं कराए जा सकते. यह सरकार ट्रिपल टेस्ट कराने की दिशा में भी शांत बैठी है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने ट्रिपल टेस्ट को ठंडे बस्ते में डाला: बाउरी
Last Updated: Apr 09, 2024 12:00 AM (IST)