Search

 
 
 

लातेहार जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे राज्य सरकार : प्रमोद साहू

 
सुखाड़ को लेकर किसान सभा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन Chandwa : किसान सभा के प्रमोद साहू और मोहम्मद अलाउद्दीन पप्पू लातेहार उपायुक्त से मिले और सुखाड़ के सवाल पर ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा कि पूरे जिले में वर्षा के अभाव में धनरोपनी का कार्य नहीं के बराबर हुआ है. जो पटवन के सहारे थोड़ा बहुत रोपनी हुआ भी, वह भी वर्षा के अभाव में सूख गया. खेतों में दरार पड़ गये हैं. इस परिस्थिति में पूरा जिला सुखाड़ से जूझ रहा है. इस सवाल को लेकर बीते 5 अगस्त को चंदवा में एक किसान रैली की गई थी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लातेहार जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया गया तो जिला समाहरणालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-where-and-how-to-settle-the-displaced-people-it-is-the-responsibility-of-jharkhand-government-arup-chatterjee/">धनबाद

: विस्थापितों को कहां और कैसे बसाए, यह झारखंड सरकार का दायित्व – अरूप चटर्जी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही