Search

 
 
 

छात्रों की गिरफ्तारी का तुगलकी फरमान वापस ले राज्य सरकार: बाबूलाल

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने एसएससी-सीजीएल परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसकी साजिश के लिए जिम्मेदार ठहराया. मरांडी ने कहा कि पहले झूठे आश्वासन देकर मामले को दबाने की कोशिश हुई और अब आंदोलनकारी छात्रों की गिरफ्तारी का आदेश देकर उनकी आवाज को कुचलने की साजिश की जा रही है. उन्होंने सरकार से इस आदेश को तत्काल वापस लेने और परीक्षा की सीबीआई जांच कराने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि झारखंड का युवा अन्याय और दमनकारी नीतियों का सख्त जवाब देना जानता है. इसे भी पढ़ें - योगी">https://lagatar.in/yogi-attacked-the-opposition-on-sambhal-issue-did-the-ancient-temple-and-the-statue-of-bajrang-bali-come-overnight/">योगी

ने संभल मुद्दे पर विपक्ष पर हल्ला बोला, प्राचीन मंदिर और बजरंग बली की मूर्ति रातों-रात आ गयी क्या?  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही