Search

फ्लिपकार्ट कंपनी के साथ राज्य सरकार का हुआ एमओयू, रोजगार की बहेगी बयार

Latehar: प्रदेश में हेमंत सरकार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है. इसी क्रम में सरकार द्वारा दिल्ली में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स के क्षेत्र के बड़े ब्रांड फ्लिपकार्ट के साथ एमओयू किया गया है. इस दिशा में आगे बढ़ते हुए उपायुक्त अबु इमरान ने फ्लिपकार्ट द्वारा खोले जाने वाले वेयरहाउस के लिए उद्योग विभाग के सचिव एवं निदेशक को पत्राचार कर बालूमाथ एवं चंदवा में जमीन चिन्हित करते हुए प्रस्ताव भेज दिया है. उपायुक्त का प्रयास सफल हो जाता है तो जिले में भारी पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा. साथ ही जिले के विकास क रास्ता भी साफ होगा. बता दें कि झारखंड सरकार और फ्लिपकार्ट कंपनी के बीच एमओयू किया गया है. इसमें वेयरहाउस खोलने का प्रस्ताव है.  देखें वीडियो-  

 युवाओं में उत्साह

उपायुक्त का कहना है कि सरकार का यह कदम इलाके में नक्सल उन्मूलन में सहायक होगा. इससे माहौल बेहतर होगा. उनका प्रयास है कि इसकी शुरूआत लातेहार जिले से हो. यहां झारखंड का पहला फ्लिपकार्ट वेयरहाउस खुल सके. उपायुक्त इसके लिए शुरू से ही गंभीर थे. 6 मार्च 2021 को जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेतृत्व में फ्लिपकार्ट के साथ हुए एमओयू की जानकारी मिली उपायुक्त अबु इमरान ने प्रयास शुरू कर दिये. जल्द ही उद्योग विभाग के सचिव एवं निदेशक को प्रस्ताव भेज दिया. ताकि कार्य समय पर आरंभ हो सके और युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त हो सके. इसे भी पढ़ें- NCDC">https://lagatar.in/vacancy-job-post-ncdc-removed-vacancy-in-various-posts-see-updates-here/37720/">NCDC

ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां देखे अपडेट

नक्सल उन्मूलन में सहायक

उपायुक्त के इस पहल के कारण लातेहार जिले का पहला राज्य है, जहां वेयरहाउस खोलने के लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है. जानकारों की मानें तो जिले में फ्लिपकार्ट वेयरहाउस खुल जाती है तो रोजगार सृजन होगा जो नक्सल उन्मूलन में सहायक होगा. इसे भी पढ़ें-  पुलिस">https://lagatar.in/police-arrested-11-cyber-criminals-22-mobiles-and-10-atms-recovered/37819/">पुलिस

ने 11 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 22 मोबाइल और 10 एटीएम बरामद

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//