Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची निगम क्षेत्र के विकास में राज्य सरकार की भूमिका शून्य, फंड न के बराबर : मेयर

Advertisement
Advertisement
  • समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए नगर आयुक्त
Ranchi :  मेयर आशा लकड़ा ने शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था व जलापूर्ति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सफाई व जलापूर्ति व्यवस्था की पूरी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम के पास फंड न के बराबर है. निगम क्षेत्र के विकास में राज्य सरकार की भूमिका शून्य है. निगम क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2019, 2020, 2021 व 2022 में नगर विकास विभाग को पत्राचार कर आवश्यकतानुसार राशि की मांग की गई, परंतु अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं कि गयी है. फिलहाल नगर निगम के आंतरिक स्रोत से प्राप्त राशि के माध्यम से ही गर्मी के मौसम में 53 वार्डों में जलापूर्ति की जा रही है.

केंद्र से मिले पैसे से ही हो रहे विकास कार्य

उन्होंने यह भी बताया कि निगम क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण से संबंधित कार्य 15वें वित्त आयोग से आवंटित राशि के माध्यम से कराए जा रहे हैं. कुल मिलाकर स्थिति यह है कि रांची नगर निगम क्षेत्र में विकास से संबंधित कार्य केंद्र सरकार से प्राप्त राशि के माध्यम से ही कराए जा रहे हैं. समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त के शामिल नहीं होने से यह स्पष्ट है कि शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के प्रति वे चिंतित नहीं हैं.

महत्वपूर्ण विषयों पर भी नगर आयुक्त गंभीर नहीं

समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए, जबकि नगर आयुक्त मुकेश कुमार बैठक में शामिल नहीं हुए. मेयर ने कहा कि सीडीसी कंपनी को हटाने के बाद 53 वार्डों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी निगम ने अपने हाथ में ले ली है. गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पर्याप्त जलापूर्ति करना भी रांची नगर निगम की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण विषयों पर भी नगर आयुक्त गंभीर नहीं हैं. शुक्रवार को ही उन्हें समीक्षा बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था. नगर आयुक्त का यह आचरण उनकी कार्यशैली व अक्षमता को दर्शाता है. बैठक में लिए गए निर्णयों का अनुपालन कराना नगर आयुक्त का ही दायित्व है.

मजदूर दिवस पर निगम के 450 सफाईकर्मियों को बीमा की सौगात मिलेगी

एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम के 450 सफाईकर्मियों को बीमा की सौगात मिलेगी. मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत सफाईकर्मियों का बीमा कराया जा रहा है. फिलहाल 450 सफाईकर्मियों का बीमा कराया जा चुका है.

निगम के कंट्रोल रूम में फोन किया, तो मिला यह जबाव

समीक्षा बैठक के दौरान मेयर ने रांची नगर निगम के कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही कार्यवाही की जांच की. उन्होंने आम व्यक्ति की तरह कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर पर डायल किया और कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मी (अरविंद) से टैंकर से जलापूर्ति कराने की मांग की. जवाब में कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मी ने कहा कि टैंकर से जलापूर्ति के लिए अपने वार्ड पार्षद से अनुशंसा कराएं. उसके बाद ही टैंकर से जलापूर्ति सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. यह सुनते ही मेयर ने तत्काल संबंधित कर्मी को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर फटकार लगायी और संबंधित कर्मी पर कार्रवाई का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें –पंचायत">https://lagatar.in/2-3-crore-savings-to-jharkhand-government-social-welfare-department-purchased-weighing-machine-from-jam-portal/">पंचायत

चुनाव को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, इंटर स्टेट पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

समीक्षा बैठक की महत्वपूर्ण बातें

  • रांची नगर निगम क्षेत्र में 136 पॉइंट्स पर टैंकर से की जा रही है जलापूर्ति.
  • रांची नगर निगम क्षेत्र में 2507 हैंडपंप हैं.
  • रांची नगर निगम क्षेत्र में 174 डीप बोरिंग (एचवाईडीटी) व 1324 मिनी एचवाईडीटी हैं.
  • टैंकर से जलापूर्ति के लिए नगर निगम क्षेत्र में 5 हाइड्रेंट प्वाइंट हैं. साथ ही बूटी जलागार से भी टैंकर में पानी भरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
  • नागरिक सुविधा मद से विभिन्न वार्डों में 90 नए बोरिंग कराए गए हैं.
  • पाइपलाइन से जलापूर्ति के लिए जिन जगहों पर टी पॉइंट लगाए गए हैं, वहां कुछ लोग टी पॉइंट को घूमा देते हैं. इस कारण एक ओर ही पाइपलाइन से जलापूर्ति होती है. अब Enforcement Team के माध्यम से टी पॉइंट की मॉनिटरिंग की जाएगी.
  • सीडीसी कंपनी को हटाने के बाद रांची नगर निगम की ओर से तीन शिफ्ट (सुबह, दोपहर व रात) में सफाई कार्य कराए जा रहे हैं.
  • कमर्शियल क्षेत्रों में रात में सफाई कार्य कराए जा रहे हैं.
  • STF के माध्यम से वैसे गली-मोहल्लों व बस्ती में साफ-सफाई कराये जाएंगे, जहां निगम के माध्यम से सफाई कराना संभव नहीं हो पाता.
  • बारिश का मौसम शुरू होने से पूर्व बड़े व छोटे नालों की सफाई कराई जाएगी, ताकि जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो.
  • मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए वार्ड स्तर पर नालियों व जलजमाव वाले स्थलों पर केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही फॉगिंग भी कराए जा रहे हैं.
  • टैंकर से जलापूर्ति की सुविधा सामूहिक स्तर पर नि:शुल्क व निजी स्तर पर निर्धारित शुल्क के साथ उपलब्ध है.
  • टैंकर से जलापूर्ति के लिए सिटी मैनेजर के मोबाइल नंबर 7250955956 पर संपर्क करें.
  • सफाई व डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन के लिए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सिटी मैनेजर रोबिन के मोबाइल नंबर 7004582752 पर संपर्क करें.
  • जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए रांची नगर निगम के कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 0651-2200011 व मोबाइल नंबर 94311-04429 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – JMM">https://lagatar.in/jharkhand-news-jmm-revealed-mou-with-11-companies-formed-a-few-days-ago-of-momentum-jharkhand/">JMM

का खुलासा: मोमेंटम झारखंड के कुछ दिनों पहले बनी 11 कंपनियों के साथ हुआ MOU
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही