Jamshedpur (Anand Mishra) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला से लेकर राज्य तक पर चयनित स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से आयोजित संविधान सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं का श्रेष्ठ बालक व श्रेष्ठ बालिका के रूप में किया गया है. सरायकेला के प्राथमिक विद्यालय संजय के दूसरी कक्षा के छात्र जगन्नाथ महतो का राज्य स्तर पर श्रेष्ठ बालक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है, जबकि रांची के जेवीएम श्यामली की 10वीं कक्षा की छात्रा पारुल का राज्य स्तर पर श्रेष्ठ बालिका पुरस्कार के लिए चयन हुआ है. इन दोनों को झालसा की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा. इसी तरह प्रमंडल और जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले बालक-बालिकाओं को डालसा के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. हालांकि पूर्वी सिंहभूम जिले से जिला स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को गणतंत्रत दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को ही पुरस्कृत कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : मुफसिल थाना के जोजोहातु गांव में आईईडी बलास्ट, एक जवान घायल
पुरस्कृत होनेवाले छात्र-छात्राएं
- राज्य स्तर : जगन्नाथ महतो (प्राथमिक विद्यालय संजय, सरायकेला), पारुल (जेवीएम श्यामली, रांची)
- प्रमंडल स्तर : उत्तरी छोटानागपुर-रोहित कुमार (स्पेशल चाइल्ड) (एसएस प्लस टू हाई स्कूल, चतरा), कल्याणी (केजीवीबी, राजधनवार, गिरिडीह)
- दक्षिणी छोटानागपुर-अथर्व मिश्रा (जेवीएम श्यामली, रांची), ममता कुमारी (केजीवीबी, सिल्ली, रांची)
- संथाल परगना-पीयूष हेंब्रम (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सहारडाल, जामताड़ा), डोना चंद्रा (आरके प्लस टू स्कूल, शिकारीपाड़ा, दुमका)
- पलामू : मयंक धर दुबे (गोविंद प्लस टू हाई स्कूल, गढ़वा), मनिता कुमारी (केजीवीबी, चिनिया, गढ़वा)
- कोल्हान : आकाश साहु (आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, पूर्वी सिंहभूम), मोनी सबर (केजीवीबी चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम)
- जिला स्तर : पूर्वी सिंहभूम-अनिकेत प्रसाद (यूएमएस भाटिया बस्ती, जमशेदपुर), सुहाना मुखी (यूएमएस भाटिया बस्ती, जमशेदपुर), प्रधान बागे (यूएमएस भाटिया बस्ती, जमशेदपुर), निशा कर्मकार (यूएमएस भाटिया बस्ती, जमशेदपुर), आकाश मंडल (एचएस आदिवासी, बोड़ाम), सपना मरांडी (केजीवीबी पोटका), परिमल महतो (यूपीजी सरकार एचएस गुड़ाबांदा), मनीषा रानी साव (केजीवीबी चाकुलिया), खिरोद प्रमाणिक (अपग्रेडेड गवर्नमेंट स्कूल दीघाभुला), जूही महाली (जेबीएवी गुड़ाबांदा), अंकित कुमार (यूएचएस लक्ष्मीनगर, जमशेदपुर), अंजना कर्मकार (केजीवीबी घाटशिला).
- सरायकेला-खरसावां : पंकज उरांव (यूएचएस अरुवन, कुचाई), अंजू महतो (यूएचएस अरुवन, कुचाई), उत्सव दास (पीएस पीआईएलआईडी गर्ल्स, ईचागढ़), वीणा सोय (एचएस प्लस टू स्कूल, कुचाई), विजय कर्मकार (यूएचएस गौरांगकोचा, ईचागढ़), सप्तमी रानी (प्रोजेक्ट एचएस गौरांगकोचा, ईचागढ़), सोमनाथ मुंडा (यूएमएस चरवाहा सुरसी, कुचाई), नियति सिंह मुंडा (केजीवीबी इच्छागढ़), सुमन मंडल (एमएस आमदा, खरसावां), सुमित्रा महतो (केजीबीवी चांडिल), जगन्नाथ महतो (पीएस संजय, सरायकेला), सुषमा कुमारी (केजीबीवी कुचाई).