Search

 
 
 

जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आगाज

 
Hazaribagh : शहर के कर्जन ग्राउंड में रविवार को जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो गई. बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त नैंसी सहाय एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चौथे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इससे पूर्व जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन ने अतिथि उपायुक्त नैंसी सहाय एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चौथे का शोल ओढाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया. इसे भी पढ़ें-जल्द">https://lagatar.in/construction-of-ranchi-isbt-will-start-soon-judco-has-called-a-pre-bid-meeting-on-january-9/">जल्द

शुरू होगा रांची ISBT का निर्माण, जुडको ने 9 जनवरी को बुलायी है प्री-बिड मीटिंग
प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिले की टीमों ने भाग लिया है. यह प्रतियोगिता 11 जनवरी तक चलेगी. प्रतियोगिता में बेहतर करने वाली टीमों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन के निदेशक राकेश गुप्ता, कोच मोहम्मद रफीक, चंद्रमोहन पटेल, उदय कुमार, संजय तिवारी, यशबीर जग्गी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-a-meeting-of-assistant-mercury-teachers-cum-picnic-organized/">बहरागोड़ा

: सहायक पारा शिक्षकों का मिलन समारोह सह पिकनिक आयोजित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही