Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर डीजीपी अनुराग गुप्ता के नेतृत्व व दिशा-निर्देश पर कल (शुक्रवार) से दो दिवसीय महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा. यह सम्मेलन डोरंडा के जैप-1 स्थित शौर्य सभागार में होगा. इसमें झारखंड पुलिस के सभी जिला-इकाइयों में सिपाही, हवलदार, एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर व डीएसपी स्तर की 200 महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी. राज्य में पहली बार यह आयोजन हो रहा है.
महिला पुलिस अधिकारियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार से, कई अहम बिंदुओ पर होगी चर्चा
Last Updated: Aug 22, 2024 12:00 AM (IST)