Search

 
 
 

गोड्डा में राज्यस्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

 
सरकार खेल के साथ पढ़ाई पर दे रही है ध्यान : मंत्री
Godda : जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम में योनेक्स सनराइज राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता सह सलेक्शन ट्रायल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन व पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव दीप जलाकर किया. मौके पर मंत्री श्री हसन ने कहा कि जिले में आउटडोर गेम्स के साथ ही इंडोर गेम्स को भी आगे बढ़ाने के लिए स्टेडियम निर्माण कराया गया है. इसमें बैडमिंटन के साथ योगा जिम सहित अन्य खेलों की भी सुविधा दी जाएगी. सरकार खेल के साथ ही शिक्षा पर भी काफी ध्यान दे रही है. पिछले दिनों मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय स्कॉलरशिप योजना के तहत राज्य के बच्चों को विदेश भेजा गया है ताकि हमारे बच्चे विदेश में पढ़ाई कर झारखंड का परचम लहरा सकें.

विधायक ने की सुगाबथान में आवासीय स्टेडियम बनाने की मांग

[caption id="attachment_735254" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Game-222-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> कार्यक्रम में पहुंचे खेल प्रेमी[/caption] विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि हेमंत सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य के खिलाड़ियों को नौकरी दे रही है. मौके पर विधायक ने मंत्री से पोड़ैयाहाट के सुगाबथान में आवासीय खेल आउटडोर स्टेडियम बनाने की मांग की. उद्घाटन के मैत्री मैच में मंत्री व विधायक की जोड़ी के साथ बनाम उपायुक्त जीशान कमर व पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा की जोड़ी के बीच मैच खेला गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734577&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है - बाबूलाल मरांडी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही