Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

32 खेलों के साथ राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ

Ranchi: राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 का शुक्रवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ. इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 32 खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे. राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, झारखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, झारखंड एथलेटिक संघ के महासचिव ए के पांडे, भारतीय कबड्डी संघ के रेफरी बोर्ड के संयोजक बिपिन सिंह, झारखंड ताइक्वांडो संघ के वाइस प्रेसिडेंट मिथलेश कुमार सिंह, झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषध्यक्ष उत्तम राज, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे. उद्घाटन पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए. समारोह में रांची जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों के द्वारा ताइक्वांडो खेल का शानदार डेमोस्ट्रेशन और एसजीएफआई गोल्ड मेडलिस्ट योग टीम ने योग की शानदार प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/it-is-collective-responsibility-to-drive-out-bjp-in-the-silver-jubilee-year-of-formation-of-jharkhand-bandhu-tirkey/">झारखंड

गठन की रजत जंयती वर्ष में भाजपा को खदेड़ना सामूहिक जिम्मेवारी : बंधु तिर्की

शुक्रवार को हुई तीन खेल प्रतियोगिताएं

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 के पहले दिन आज तीन खेल स्पर्धाओं में 1300 प्रतिभागियों ने भाग लिया. ताइक्वांडो, वॉलीवॉल और आर्चरी की प्रतियोगिता हुई. इसे भी पढ़ें -आजसू,">https://lagatar.in/will-jlkm-be-able-to-make-a-dent-in-the-votes-of-ajsu-jmm-as-well-as-congress-and-bjp/">आजसू,

झामुमो के साथ-साथ कांग्रेस व भाजपा के वोटों में क्या सेंधमारी कर पाएगा जेएलकेएम?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही