Search

 
 
 

बेतला में 24-25 को भाकपा माले की राज्य स्तरीय बैठक, दीपंकर और विनोद सिंह होंगे शामिल

 
Latehar : 24 अप्रैल को बेतला में भाकपा माले की राज्य स्तरीय बैठक होगी. यह बैठक दो दिनों की होगी. इस दो दिनी बैठक में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य व पोलित ब्यूरो सदस्य सह विधायक विनोद कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक में झारखंड राज्य कमेटी के 55 अन्य सदस्य भी शामिल होंगे. भाकपा माले के लातेहार जिला सचिव बिरजू राम ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इससे पहले सोमवार की सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि लातेहार पहुंचेंगे. यहां जोगनाटांड़ स्थित नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. दोपहर 12:00 बजे मनिका में अतिथियों का स्वागत किया जायेगा. पलामू में दोपहर तीन बजे एक जनसभा का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद वे बेतला के कुटमूमोड़पहुंचेंगे. यहां राजा मेदिनीराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. संध्या छह बजे बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक में संगठन के 11वें महाधिवेशन के कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी. इसे भी पढ़ें : 15">https://lagatar.in/latehar-youth-injured-in-bear-attack-undergoing-treatment-in-hospital/">15

मिनट तक दो भालुओं से लड़ता रहा आईआरबी जवान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही