Search

राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज, बालक वर्ग में रांची ने जीत से की शुरूआत

Ranchi: झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय नेहरू कप 2024-25 का गुरूवार को उद्घाटन हुआ. समारोह में माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता और खेल निदेशक संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. मौके पर उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि राज्य के विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, हमारे छात्र लगातार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा रहे हैं. राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को मंच देने और इन्हें प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है. समारोह में खेल निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ा है. खेल विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. भविष्य में भी भव्य और राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी का अवसर राज्य को मिला है, विभाग की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव सहायता दी जाएगी. उद्घाटन समारोह में मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सह हॉकी प्रशिक्षक सुमराई टेटे, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय कुमार सिंह, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-bit-mesra-professors-wife-commits-suicide/">रांची:

बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर की पत्नी ने की आत्महत्या

अंडर 17 बालिका वर्ग के परिणाम

खूंटी बनाम चतरा के बीच हुए मुक़ाबले में खूंटी की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चतरा को 14-0 से दी मात लोहरदगा बनाम हजारीबाग़ के बीच हुए मुक़ाबले में हज़ारीबाग़ की बालिका टीम ने लोहरदगा को 9-0 से दी शिकस्त गिरिडीह बनाम सरायकेला के बीच हुए मुक़ाबले में गिरिडीह की बालिका टीम ने एक गोल कर जीत दर्ज की पश्चिमी सिंघभूम बनाम बोकारो के बीच हुए मुक़ाबले में बोकारो की बालिका टीम ने एक गोल कर जीत दर्ज की गुमला बनाम रामगढ़ के बीच हुए मुक़ाबले में आज गुमला की बालिका टीम ने 13-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की

अंडर 17 बालक वर्ग के परिणाम

चतरा बनाम सरायकेला के बीच हुए मुक़ाबले में चतरा की बालक टीम ने 3-0 से सरायकेला को पराजित किया रांची बनाम गिरिडीह के बीच हुए मुक़ाबले में रांची की बालक टीम ने गिरिडीह को 4-0 से दी शिकस्त पश्चिमी सिंघभूम बनाम गुमला के बीच हुए मुक़ाबले में गुमला की बालक टीम ने पश्चिमी सिंघभूम को 3-0 से दी शिकस्त

अंडर 15 बालक वर्ग के परिणाम

रांची बनाम सरायकेला के बीच हुए मुक़ाबले में रांची की बालक टीम ने सरायकेला को 10-0 के बड़े अंतर से किया पराजित इसे भी पढ़ें -सड़कों">https://lagatar.in/road-construction-work-is-going-on-at-a-fast-pace/">सड़कों

का निर्माण काफी तेजी से हो रहा हैः मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp