Search

राज्य स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता : गुमला, सिमडेगा और रांची की टीम चैंपियन

Ranchi: खूंटी में आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ. तीनों वर्गों में अलग-अलग जिलों की टीम चैंपियन बनी. झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अंडर 15 बालक में संत इग्नाइसिस उच्च विद्यालय गुमला ने रेंगारीह उच्च विद्यालय रेंगारीह सिमडेगा को 6-0 गोल से हराया. वहीं अंडर 17 बालक में संत मेरी उच्च विद्यालय सामटोली सिमडेगा ने अपग्रेडेड 2 हाई स्कूल मुरहू खूंटी को ट्रायब्रेकर में 7-6 से हराया. अंडर 17 बालिका में मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू रांची ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा को 4-0 गोल से हराकर चैंपियन बनी. तीनों विजेता टीमें नई दिल्ली में राष्ट्रीय नेहरु कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. विजेता टीमों को मुख्य अतिथि अमन कुमार (पुलिस अधीक्षक, खूंटी) एवं विशिष्ट अतिथि भोला नाथ सिंह (महासचिव, हॉकी इंडिया) ने ट्रॉफी प्रदान किया. इसे पढ़ें- सूरज">https://lagatar.in/rjds-attack-on-suraj-mandals-statement-said-he-insulted-dalits-by-abusing-lalu/">सूरज

मंडल के बयान पर RJD का हमला, कहा- लालू को अपशब्द बोल किया दलितों का अपमान
विशिष्ट अतिथि मनोहर टोपनो (ओलंपियन), सावित्री पूर्ति (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, झारखंड), सुमराय टेटे, (ध्यानचन्द अवार्डी हॉकी, झारखंड) एवं दीपिका सोरेंग (अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) ने खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया. विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सिंह (महासचिव, झारखंड हॉकी), शिवेंदु दुबे (कोषाध्यक्ष, झारखंड ओलिंपिक संघ), चंचल भट्टाचार्य (वरिष्ठ पत्रकार) एवं प्रवीण कुमार (जिला खेल पदाधिकारी, खूंटी) ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत धीरसेनसोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी) एवं धन्यवाद ज्ञापन अतुल कुमार चौबे (जिला शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी) ने किया. इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा की शिक्षा विभाग द्वारा खूंटी में इस प्रकार का सफल आयोजन के लिए बधाई. जल्द ही हम नेशनल लेवल की प्रतियोगिता यहां अयोजित करेंगे. व्यक्तिगत पुरस्कार अंडर 15 बालक प्लेयर ऑफ द मैच- सिंटस हेंब्रम (संत इग्नाइसिस उच्च विद्यालय गुमला) प्लेयर ऑफ द सीरीज- सबियन किड़ो (संत इग्नाइसिस उच्च विद्यालय गुमला) बेस्ट गोल कीपर- हर्षित तिग्गा (रेंगारीह उच्च विद्यालय रेंगारीह सिमडेगा) बेस्ट स्कोरर - अमृत मिंज (रेंगारीह उच्च विद्यालय रेंगारीह सिमडेगा) अंडर 17 बालक प्लेयर ऑफ द मैच- सिबिल धान ( २ हाई स्कूल खूंटी) प्लेयर ऑफ द सीरीज- तरुण कुल्लू (संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा) बेस्ट गोल कीपर- स्मित डुंगडुंग (संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा) बेस्ट स्कोरर - कपिल मिंज (संत मेरी उच्च विद्यालय, सामटोली सिमडेगा) इसे भी पढ़ें- पद्मश्री">https://lagatar.in/padmashree-ramdayal-munda-challenge-trophy-football-competition-macon-and-raja-sporting-bariatu-reach-semi-finals/">पद्मश्री

रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता : सेमीफाइनल में पहुंची मेकॉन और राजा स्पोर्टिंग बरियातू की टीम
अंडर 17 बालिका प्लेयर ऑफ द मैच- पूर्णिमा बरवा (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा) प्लेयर ऑफ द सीरीज- सलेमी नाग (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची) बेस्ट गोल कीपर- प्रीति बारला (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची) बेस्ट स्कोरर- लियोनी हेंब्रम (मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातू, रांची) [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp