Search

राज्यस्तरीय नेहरू कप : अंडर 17 बालिका वर्ग में रांची और सिमडेगा फाइनल में

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम और बरियातू बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 17 बालिका वर्ग में रांची और सिमडेगा फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. शुक्रवार को अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबला खेला गया. जिसमें रांची ने खूंटी को 5-0 से और सिमडेगा ने हजारीबाग को 7-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. इससे पहले अंडर 17 बालिका वर्ग में खूंटी बनाम गढ़वा के बीच हुए मुकाबले में खूंटी ने गढ़वा को 10-0 से पराजित किया. सिमडेगा बनाम गुमला के बीच हुए बालिका वर्ग मुकाबले में सिमडेगा ने गुमला को 1-0 से हरा दिया. रांची बनाम बोकारो के बीच हुए मुकाबले में रांची ने बोकारो को 13-0 के बड़े अंतर से पराजित किया. हजारीबाग और गिरिडीह के बीच खेले गए मुकाबले में हजारीबाग ने गिरिडीह को 8-0 से मात दी. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/adult-bcg-vaccination-program-launched-in-ranchi-civil-surgeon-took-the-first-dose/">रांची

में एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन प्रोग्राम का शुभारंभ, सिविल सर्जन ने लिया पहला डोज

अंडर 17 बालक वर्ग के मुकाबलों के परिणाम

बोकारो बनाम हजारीबाग के बीच हुए मुकाबले में बोकारो ने हजारीबाग को 3-2 से पराजित किया. रामगढ़ बनाम लोहरदगा के बीच हुए मुकाबले में रामगढ़ ने लोहरदगा को 1-0 से शिकस्त दी सिमडेगा बनाम लोहरदगा के बीच हुए मुकाबले में सिमडेगा ने लोहरदगा को 5-0 से पराजित किया खूंटी बनाम गुमला के बीच हुए मुकाबले में खूंटी ने गुमला को 4-3 से पराजित किया रांची बनाम बोकारो के बीच हुए मुकाबले में रांची ने बोकारो को 3-2 से पराजित किया

अंडर 15 बालक वर्ग मुकाबलों के परिणाम

रांची बनाम लोहरदगा के बीच हुए मुकाबले में रांची ने लोहरदगा को 2-0 से शिकस्त दी हजारीबाग बनाम पश्चिमी सिंहभूम के बीच हुए मुकाबले में हजारीबाग ने पश्चिमी सिंहभूम को 6-0 से शिकस्त दी सिमडेगा बनाम रामगढ़ के बीच हुए मुकाबले में सिमडेगा ने रामगढ़ को 9-0 से पराजित किया चतरा बनाम बोकारो के बीच हुए मुकाबले में बोकारो ने 1-0 से चतरा को पराजित किया खूंटी बनाम हजारीबाग के बीच हुए मुकाबले में खूंटी ने हजारीबाग को 5-1 से पराजित किया इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/global-times-did-not-like-pm-modis-visit-to-ukraine-un-secretary-general-said-it-will-help-in-ending-the-war/">पीएम

मोदी की यूक्रेन यात्रा ग्लोबल टाइम्स को रास नहीं आयी, UN महासचिव ने कहा, युद्ध समाप्त करने में मदद मिलेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp