Search

 
 
 

राज्यस्तरीय अंडर-17 सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल संपन्न

 
Ranchi :  अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका एवं बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन गुरुवार को गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में किया गया. चयन ट्रायल में पूरे जिले से 130 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. 20 बालक वर्ग और 10 बालिका वर्ग के खिलाड़ी चयनित हुए. 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के नंदिनी नगर गोंडा में आयोजित अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सभी चयनित खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. झारखंड टीम के साथ 6 कोच और 3 मैनेजर भी उक्त प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

ये लोग मौके पर उपस्थित रहे

प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का विधिवत उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने किया. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सीनियर प्लेयर सह कोच राजीव रंजन भीम, मधु तिर्की एवं रांची जिला कुश्ती संघ सचिव अनिल यादव, गुमला जिला के सचिव निलेश कुमार साहू, गढ़वा जिला के सचिव धीरज चौबे साथ अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/central-government-angry-with-the-slow-progress-of-pradhan-mantri-awas-yojana-in-jharkhand/">झारखंड

में प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति से केंद्र सरकार नाराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही