Koderma : कोडरमा में राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 21 एवं 22 जनवरी को द रामेश्वर वैली स्कूल में होगा. कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड के कई जिलों के महिला खिलाड़ी भाग लेंगे. जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्णवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता सरकार के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की तर्ज पर हर वर्ष ताइक्वांडो सिखाओ बेटी बचाओ के उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया जाता है. इस प्रतियोगिता में कई राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कोडरमा एसपी कुमार गौरव, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया जनरल सेक्रेटरी प्रभात कुमार शर्मा, संजय कुमार शर्मा सेक्रेटरी जनरल, झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन गोपाल कुमार, वाइस प्रेसिडेंट, मिथिलेश कुमार, टूर्नामेंट डायरेक्टर, स्मिता आनंद चेयरमैन ओमेंस कमेटी, मुख्य रेफरी अमर बाउरी, इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम से राजेंद्र कुमार, आकाश, संजय, शंभू, रंजन इत्यादि मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : बिजली">https://lagatar.in/energy-fair-will-be-held-on-january-21-to-solve-the-problem-of-electricity-consumers/">बिजली
उपभोक्ताओं की समस्या के हल के लिए 21 जनवरी को लगेंगे ऊर्जा मेले [wpse_comments_template]
21, 22 जनवरी को कोडरमा में होगा राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप

Leave a Comment