Search

 
 
 

राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने बकाया मजदूरी 9.19 लाख का किया भुगतान

 
Ranchi : श्रम विभाग और फिया फाउंडेशन के तहत संचालित राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने प्रवासी मजदूरों की बकाया मजदूरी के रूप में 919560 रुपये का भुगतान किया है. ईचागढ़ निवासी दीपक कुमार महतो की पत्नी ठाकुरमुनी महतो के साथ 52 मजदूर भारत निर्माण कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करने गए थे. ट्विटर के माध्यम से राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को जानकारी मिली थी कि इन मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. फाउंडेशन के कंट्रोल रूम इंचार्ज धीरज होरो ने बताया कि भारत निर्माण कंपनी के प्रबंधन से इस सिलसिले में बातचीत की गई और 22 दिसंबर को मजदूरों के बकाये का भुगतान कराया गया. कंट्रोल रूम की समन्वयक शिखा लकड़ा और काउंसेलर रजनी तापे ने मजदूरों के बकाये भुगतान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/palamu-central-jail-raided-dc-sp-found-all-is-well/">पलामू

सेंट्रल जेल में छापा, डीसी-एसपी ने पाया- All IS WELL  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही