Search

हाल-ए-राजधानी 01 : चांदनी चौक टू बिरसा चौक, 12.5 किमी का VIP रोड, ना कहीं शौच की सुविधा, ना प्यास बुझाने का इंतजाम

Manish Bhardwaj  Ranchi :  राजधानी रांची की सबसे व्यस्त सड़क, जो चांदनी चौक से बिरसा चौक तक है. इसे वीआईपी रोड भी कहा जाता है. तमाम वीआईपी इसी रास्ते से सचिवालय से घर आते-जाते हैं. 12.5 किलोमीटर के इस महत्वपूर्ण सड़क पर आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है. ट्रैफिक की समस्या अपनी जगह, पर अगर बीच में कहीं शौच जाना पड़ जाये या प्यास लग जाये, तो आपको कोई व्यवस्था नहीं मिलेगी. बेशर्म बनकर सड़क किनारे गंदगी फैलाना आपकी मजबूरी हो जायेगी और 15-20 रुपये की पानी बोतल खरीद कर पीने के अलावा आपके पास कोई चारा नहीं बचेगा. लगातार">https://lagatar.in/#google_vignette">लगातार

डॉट इन के संवाददाता ने राजधानी रांची के इस वीआईपी रोड का जायजा लिया. तो पाया कि रोड के अगल-बगल सिर्फ 6 सार्वजनिक शौचालय हैं, लेकिन किसी की भी हालत ऐसी नहीं है, जहां पर आप जाकर टॉयलेट कर सकें. कहीं नल टूटे पड़े हैं, कहीं पानी नहीं है, तो कहीं इतनी गंदगी है कि लोग नाक पर रुमाल रखकर गुजरते हैं. इस 12.5 किमी लंबी सड़क पर केवल तीन जगह पर पानी की टंकी की व्यवस्था है. जिनमें से एक पूरी तरह खराब पड़ी है. दूसरे में लीकेज के कारण पानी बर्बाद हो जाता है और सिर्फ एक टैंक किसी तरह चालू है. लेकिन उसकी भी सफाई महीनों से नहीं हुई है, जिससे लोग उसे छूने से भी कतराते हैं.

शौचालयों की हालत बयां करती बदइंतजामी की सच्चाई

अगर आपको इस पूरे रास्ते में किसी सार्वजनिक शौचालय की जरूरत पड़ जाये, तो भगवान ही बचाए. रातू रोड सिग्नल पर पहला शौचालय जरूर बना है, लेकिन नल टूटे हुए हैं और उसमें पानी की एक बूंद भी नहीं. श्रीश्याम मंदिर के पास बने शौचालय की हालत ऐसी है कि अंदर घुसते ही ऐसा लगता है मानो किसी कूड़े के ढेर में आ गये हों. टाइल्स टूटी पड़ी है, दीवारों पर गंदगी के निशान हैं और बदबू इतनी भयानक कि अंदर सांस लेना दुश्वार. शाहजानंद चौक पर बने शौचालय में फ्लश तक गायब है, यहां लोग नाक पर कपड़ा रखकर भी ज्यादा देर नहीं रूक सकते. हरमू चौक पर बने शौचालय की हालत तो और भी खराब है. यहां बेसिन टूटा हुआ है, फर्श हमेशा गंदे पानी से भरा रहता है और सफाई के नाम पर कुछ नहीं होता. डीपीएस स्कूल के पास वाला शौचालय गंदगी का नया रिकॉर्ड बना रहा है, जहां ना तो पानी है और ना ही पाइपलाइन सही, जिससे हर जगह गंदगी फैल रही है. बिरसा चौक पर हालात इतने बदतर हैं कि मजबूरन लोग खुले में शौच करने को विवश हैं, क्योंकि अंदर घुसना असंभव है.

प्यास से तड़पती जनता, टैंकों में सड़ता पानी

पेयजल की स्थिति और भी शर्मनाक है. प्रशासन ने पूरे मार्ग पर केवल तीन पानी के टैंक लगाये हैं, लेकिन इनमें से एक पूरी तरह से खराब पड़ा है. दूसरे से लीकेज के कारण पानी सड़क पर बह जाता है और जो तीसरा टैंक किसी तरह चालू है, उसका पानी पीने लायक नहीं है. लोगों का कहना है कि प्रशासन कभी इन टैंकों की सफाई नहीं कराता, जिससे इसका पानी दूषित रहता है. राहगीरों और दुकानदारों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है या फिर बिना पानी के ही सफर तय करना पड़ता है.

35 जगह पर सड़क में कट

इस सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाती है, क्योंकि इस 12.5 किमी की सड़क पर 35 जगहों पर कट बने हुए हैं. स्पीड ब्रेकर सिर्फ नाम मात्र के हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. अवैध रूप से खड़े ऑटो और अनधिकृत स्टैंडों के कारण जाम लगना तो आम बात हो गयी है. शहर में ट्रैफिक सुधारने के दावे करने वाले अधिकारी इस सड़क पर शायद खुद भी फंसने के बावजूद कुछ नहीं कर रहे.

तस्वीरों में देखें राजधानी के चांदनी चौक से बिरसा चौक तक का हाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-14-14.jpg">

class="size-full wp-image-1026419 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-14-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-15-13.jpg">

class="size-full wp-image-1026420 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-15-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-16-13.jpg">

class="size-full wp-image-1026421 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-16-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-17-12.jpg">

class="size-full wp-image-1026422 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-17-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-18-9.jpg">

class="size-full wp-image-1026423 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-18-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-19-11.jpg">

class="size-full wp-image-1026424 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-19-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-20-9.jpg">

class="size-full wp-image-1026425 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-20-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-21-8.jpg">

class="size-full wp-image-1026426 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-21-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-22-5.jpg">

class="size-full wp-image-1026427 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-22-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-23-3.jpg">

class="size-full wp-image-1026428 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-23-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-24-3.jpg">

class="size-full wp-image-1026429 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-24-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-25-2.jpg">

class="size-full wp-image-1026430 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-25-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-26-1.jpg">

class="size-full wp-image-1026431 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-26-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-27.jpg">

class="size-full wp-image-1026432 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-27.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-28-1.jpg">

class="size-full wp-image-1026433 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-28-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp