Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रदेश अध्यक्ष ने नियोजन नीति पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ranchi : बिहार के दिग्गज नेता पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रदेश अध्यक्ष पी नैयर राजभवन पहुंचे. पी नैयर ने प्रतिनिधिमंडल के पांच सदस्यों के साथ राज्यपाल मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि नियोजन नीति पर उन्होंने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. कहा कि इससे संबंधित ज्ञापन ही राज्यपाल को सौंपा है. उन्होंने बताया कि इस वक्त राज्य में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा हुआ है और इसे जल्द दूर करने की जरूरत है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा नियुक्ति परीक्षाएं सरकार ले और बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति दें. कहा कि इसलिए उन्होंने 75और25 वाली नियोजन नीति की मांग ज्ञापन के जरिए राज्यपाल के समक्ष रखा है. प्रदेश अध्यक्ष पी नैयर ने बताया कि बोकारो में 19 ऐसे गांव हैं, जहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है. इस 19 गांवों में सुविधा बहाल करने को लेकर भी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है. ताकि लोगों को बिजली,पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें. इसे भी पढ़ें- अमेरिका">https://lagatar.in/america-devastating-storm-and-tornado-moving-from-arkansas-to-delaware-32-people-killed-so-far/">अमेरिका

: अरकंसास से डेलावेयर की तरफ बढ़ रहा विनाशकारी तूफान, अब तक 32 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही