Search

 
 
 

राष्ट्रीय लोजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने सैंकड़ों समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन

 
Ramgarh : रांची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. रंजीत राम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी , संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सिमडेगा प्रभारी बबन गुप्ता, रामगढ़ संगठन प्रभारी शशि भूषण भगत, मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक, उप मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली. बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का अंग वस्त्र और माला पहना कर पार्टी में रंजीत और उनके समर्थकों का स्वागत किया.भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल राम, प्रदेश प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव अमित वर्मा, प्रदेश महासचिव अमरनाथ कुमार, प्रदेश सचिव आशुतोष पाठक, प्रदेश सचिव रंजन कुमार, प्रदेश सचिव चुन्नू कुमार, राष्ट्रीय लोजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष शंकर कालिंदी, युवा जिला अध्यक्ष एहसान रजा, रांची जिला अध्यक्ष युवा अनिल पाठक, रामगढ़ नगर अध्यक्ष युवा संजू कुमार, मनोज राम, आशीष राम, आदित्य कुमार गुड्डू कुमार शंभू कुमार, सोनू कुमार, रॉकी कुमार, जीवा राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/rjds-holi-meeting-in-chatra-became-a-battlefield-mob-pelted-stones-at-police-many-soldiers-injured/">चतरा

में राजद का होली मिलन समारोह बना रणक्षेत्र, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही