Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RJD सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष – देश को जाति-धर्म में बांट रही भाजपा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: युवा राष्ट्रीय जनता दल पश्चिमी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष अफताब आलम की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन उर्दू लाइब्रेरी हॉल में हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पश्चिमी सिंहभूम के जिला प्रभारी शौकत अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि आरजेडी झारखंड के लिए कोई नई पार्टी नहीं है. झारखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को मानने और चाहने वाले लाखों लोग हैं. लालू ने शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के हक और न्याय के लिए हमेशा संघर्ष किया है. जिसका परिणाम है साम्प्रदायिक और सामंतवादी शक्तियों के आंखों में वो हमेशा खटकते रहे. उन्हें प्रताड़ित कर तोड़ने की साजिश की गयी है. लेकिन कभी भी लालू यादव साम्प्रदायिक और सामंतवादी शक्तियों के सामने झुकने का काम नहीं किया. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mavi-bhitia-kasturba-gandhi-bagsuma-and-mahendra-plus-two-high-school-winners-in-football/">धनबाद

: फुटबॉल में मवि भीतिया, कस्तूरबा गांधी बागसुमा व महेंद्र प्लस टू हाईस्कूल विजेता

देश के किसान नौजवान इस सरकार से त्रस्त

रंजन ने कहा कि आज देश एक नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. देश में भाजपा नाम की ऐसी शक्ति शासन कर रही है, जो पूरे देश को जाति-धर्म के नाम पर लड़ाकर बांटने-तोड़ने का काम रही है. आज देश का हर वर्ग चाहे युवा, महिला, किसान, छोटे व्यापारी सभी परेशान हैं. इस मायावी सरकार से मुक्ति चाहते हैं. कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है. युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं, किसानों को मारा जाता है, महंगाई चरम पर है.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अरशद अंसारी, मोइन अंसारी, श्रीकांत, अफताब आलम, मोहम्मद नजीम, मोहम्मद बबलू, बसीर रहमान, जहीर खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें -रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-allocation-of-rs-43-lakh-72-thousand-for-scholarship-of-nurses-doing-internship/">रांचीः

इंटर्नशिप कर रही नर्सों की छात्रवृत्ति के लिए 43.72 लाख रुपये का आवंटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही