Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनशन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Latehar : सीधी नियोजन की मांग को लेकर झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ एवं एनआरएचएम, एनएनएम व जीएनएम संघ के तत्वावधान में विगत 24 दिनों से अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी हड़ताल पर हैं. जबकि 17 दिनों से वे राजभवन के समक्ष अनशन पर जमे हैं. इसी क्रम में कई पारा चिकित्सा कर्मियों की तबीयत बिगड़ गयी है और अस्पताल में भर्ती हैं. झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व लातेहार ब्लड बैंक के तकनीकी सहायक विनय कुमार सिंह भी विगत कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. इसे भी पढ़ें : स्कूली">https://lagatar.in/truck-hit-an-auto-full-of-school-children-three-injured-doctor-found-missing-from-duty/">स्कूली

बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारा टक्कर, तीन घायल, अस्‍पताल में रोते रहे बच्‍चे, गायब म‍िले डॉक्‍टर 
शुभम संदेश व लगातार डॉट इन से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका बीपी बहुत डाउन हो गया है. उन्होंने कहा कि अनुबंध कर्मियों का मनोबल नहीं गिरा है. प्रति दिन अनशनकारी सदर अस्पताल रेफर हो रहे हैं. अब तो लगता है अब पूरा अनशन सदर अस्पताल में शिफ्ट हो जायेगा. उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह, संरक्षक सुशीला तिग्गा, राज्य महासचिव सुदेश व पुरुषोत्तम साहू धरना स्थल पर पहुंच कर अनशनकारियों की हौसला अफजाई की. उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण टीकाकरण व मातृ शिशु जननी सुरक्षा कार्यक्रम पूरी तरह प्रभावित हो गया है. उन्होंने अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों से चट्टानी एकता का परिचय देने की अपील की. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-cm-nitish-kumars-big-announcement-good-player-will-get-direct-grade-one-job/">बिहार

के सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, अच्छे खिलाड़ी को सीधे ग्रेड वन की मिलेगी नौकरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही