Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोले राज्य परियोजना निदेशक, खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स सब्जेक्ट से दिलवाएंगे 10वीं बोर्ड

Advertisement
Advertisement
Ranchi: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में झारखंड की मेजबानी में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल-2023 के तहत छह खेलों के आयोजन कि तैयारियों को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई. राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने कहा की रांची के खेलगांव परिसर में 17 से 19 फरवरी तक छह खेलों की अगुवाई झारखंड करेगा. सभी खेल के आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेलगांव में होना है. इस आयोजन को लेकर झारखंड पूरी तैयार है. इसे पढ़ें- SC">https://lagatar.in/relief-to-mp-nishikants-wife-from-sc-order-to-cancel-the-case-related-to-land-purchase-remains-intact/">SC

से सांसद निशिकांत की पत्नी को राहत, भूमि खरीद से जुड़े केस को रद्द करने का आदेश बरकरार
इस दौरान राज्य परियोजना निदेशक ने कहा की सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को जोड़ने की कोशिश शिक्षा विभाग कर रही है. उन्होंने कहा की स्कूल अब केवल पढ़ाई के लिए ही नहीं बल्कि खेलों के लिए जाना जाएगा. निदेशक ने कहा, खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स सब्जेक्ट से 10वीं बोर्ड दिलवाएंगे. स्पोर्ट्स के साथ वो आगे बढ़े इसके लिए उन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलवाएंगे. इस मौके पर शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत खेल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे.

जानें किस खेल का कब होगा आयोजन 

-फुटबॉल अंडर-14 बालक और बालिका का आयोजन 17 से 21 जनवरी तक खेलगांव में किया जाएगा. प्रतियोगिता में ऑनलाइन इंट्री की आखिरी तारीख 11 जनवरी है. वहीं रिपोर्टिंग 16 जनवरी को करना है. - वुशु अंडर-17,19 बालक व बालिका का आयोजन 24 से 28 जनवरी तक खेलगांव में किया जाएगा. प्रतियोगिता में ऑनलाइन इंट्री की आखिरी तारीख 18 जनवरी है. वहीं रिपोर्टिंग 23 जनवरी को करना है. - कबड्डी अंडर-14 बालक वर्ग का आयोजन 24 से 28 जनवरी तक खेलगांव में किया जाएगा. प्रतियोगिता में ऑनलाइन इंट्री की आखिरी तारीख 18 जनवरी है. वहीं रिपोर्टिंग 23 जनवरी को करना है. - खो-खो अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग का आयोजन 31 जनवरी से 4 फरवरी तक खेलगांव में किया जायेगा. प्रतियोगिता में ऑनलाइन इंट्री की आखिरी तारीख 25 जनवरी है. वहीं रिपोर्टिंग 30 जनवरी को करना है. इसे भी पढ़ें- जमीन">https://lagatar.in/jobs-in-exchange-for-land-case-ed-files-charge-sheet-against-rabri-devi-and-misa-bharti/">जमीन

के बदले नौकरी मामलाः ED ने राबड़ी देवी और मीसा भारती के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र
- साइक्लिंग अंडर 14,17,19 बालक व बालिका का आयोजन 8 से 12 फरवरी तक खेलगांव में किया जायेगा. प्रतियोगिता में ऑनलाइन इंट्री की आखिरी तारीख 2 फरवरी है. वहीं रिपोर्टिंग 7 फरवरी को करना है. - स्केटिंग अंडर 11,14,17,19 बालक व बालिका का आयोजन 15 से 19 फरवरी तक खेलगांव में किया जायेगा. प्रतियोगिता में ऑनलाइन इंट्री की आखिरी तारीख 9 फरवरी है. वहीं रिपोर्टिंग 14 फरवरी को करना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही