Search

 
 
 

पांच महीने में राज्य की आमदनी वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 26.17 प्रतिशत

Ranchi : राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) के लक्ष्य के मुकाबले पांच महीने में सिर्फ 26.17 प्रतिशत राजस्व की वसूली कर पायी है. हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) के पांच महीने में वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 28.48 प्रतिशत राजस्व की वसूली की थी. राज्य सरकार ने अगस्त तक हुई अपनी आमदनी का 19 प्रतिशत वेतन भत्ता पर खर्च किया है. जबकि पूंजी सृजन पर 14.29 प्रतिशत खर्च किया है.
 

Ranchi : राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) के लक्ष्य के मुकाबले पांच महीने में सिर्फ 26.17 प्रतिशत राजस्व की वसूली कर पायी है. हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) के पांच महीने में वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 28.48 प्रतिशत राजस्व की वसूली की थी. राज्य सरकार ने अगस्त तक हुई अपनी आमदनी का 19 प्रतिशत वेतन भत्ता पर खर्च किया है. जबकि पूंजी सृजन पर 14.29 प्रतिशत खर्च किया है.

 

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 143479.14 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है. महालेखाकार के आंकड़ों के अनुसार इसके मुकाबले अगस्त 2025 तक 37555.54 करोड़ रुपये की वसूली हो सकी है. जीएसटी के रूप में मिलने वाले राजस्व में भी पिछले साल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गयी है. पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान जीएसटी के रूप में राज्य सरकार ने वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले अगस्त तक 37.57 % की वसूली की थी.

 

चालू वित्तीय वर्ष के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दर में किये गये संशोधन की वजह से इससे होने वाली वसूली में गिरावट की आशंका जतायी जा रही है. इस बात के मद्देनजर राज्य सरकार ने जीएसटी काउंसिल में जीएसटी में किये गये संशोधन से होने वाले नुक़सान के भरपाई का मामला उठाया था.

 

चालू वित्तीय वर्ष के दौरान राज्य सरकार को केंद्रीय सहायता मद में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 11.14% राशि ही मिल सकी है. जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान इसी अवधि तक सरकार के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले केंद्रीय अनुदान के मद में 13.15% राशि मिली थी.

 

राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अगस्त माह तक अपने कुल राजस्व में से अपने कर्मचारियों के वेतन भत्ता पर 7341.62 करोड़ रुपये खर्च किया है. यह पांच महीने में मिले राजस्व का 19% है. सरकार ने विकास योजनाओं के लिए पहले से लिये गये कर्ज पर सूद के रूप में अपनी आमदनी का 4.95% खर्च किया है.

 

पेंशन पर अगस्त तक मिले राजस्व का 11.53 प्रतिशत और सब्सिडी पर 8.70 % खर्च किया है. जबकि पूंजी सृजन पर 5370.08 करोड़ रुपये खर्च किया है. यह अगस्त तक मिले कुल राजस्व का 14.29 % है.

 

चालू वित्तीय वर्ष के दौरान राजस्व वसूली( करोड़ में)

 

राजस्व मद वार्षिक लक्ष्य वसूली उपलब्धि
जीएसटी 22324.69 6437.23 28.83%
स्टाप व निबंधन 1498.17 726.92 48.52%
भू-राजस्व 1798.75 829.00 46.09%
वैट 9305.00 2777.63 29.85%
उत्पाद 2999.82 837.17 27.91%
केंद्रीय करों में हिस्सा 47041.38 14828.96 31.52%
ग़ैर कर राजस्व 25852.58 5547.10 21.46%
सहायता अनुदान 17064.91 1900.94 11.14%

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही