Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैबिनेट का फैसलाः राज्य सेवा के अफसर मतियस विजय टोप्पो बर्खास्त, 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Ranchi: राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर मतियस विजय टोप्पो को बर्खास्त करने का फैसला लिया है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में कुल छह प्रस्तावों को मंजूरी मिली. मतियस विजय टोप्पो पर अवैध भूमि के हस्तांतरण का आरोप है.

झारखंड उच्चतर पुरस्कार योजना होगी लागू

झारखंड में अब उच्चतर पुरस्कार योजना लागू की जाएगी. कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों और संस्थानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. इसमें नौ तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे. जिसमें छात्रों और शिक्षकों को शोधर रत्न का पुरस्कार दिया जाएगा. डोरंडाबालिका उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक के दो छाय़ा पद सृजन को स्वीकृति दी गई.

जीएसटी दर में वृद्धि

नगर विकास विभाग के तहत निर्माण कार्य श्रेणी में 12 से 18 फीसदी जीएसटी दर में वृद्धि के कारण कार्यसंविदा के अंतरराशि के देय संबंधित भुगतान प्रक्रिया के निर्धारण की स्वीकृति दी गई. इससे पहले यह प्रक्रिया पथ निर्माण में भी लागू की जा चुकी है. उद्योग विभाग के विजय कुमार ठाकुर और वाणिज्य कर विभाग के राजकुमार राम की सेवा नियमित करने की स्वीकृति दी गई. इसे भी पढ़ें – JMM">https://lagatar.in/chargesheet-filed-against-jmms-rajya-sabha-mp-mahua-maji-code-of-conduct-case-prima-facie-true/">JMM

की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, आचार संहिता का केस प्रथम दृष्टया सही
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही