Search

 
 
 

नप गये राज्य सेवा के अफसर संजय प्रसाद, चलेगी विभागीय कार्यवाही

 
Ranchi :  राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसर संजय कुमार प्रसाद के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है.  हालांकि वे अब रिटायर हो चुके हैं. संजय प्रसाद पर पथ निर्माण विभाग में ठेके में गड़बड़ी का आरोप है. उन पर विभागीय निविदा समिति के सदस्य के रूप में टेंडर की दर से 10 प्रतिशत से ज्यादा कम कीमत वाले टेंडर को एल वन मानकर टेंडर आवंटित करने का भी आरोप है. इस पूरे मामले में विभागीय जांच संचालन पदाधिकारी रिटायर्ड आईएएस सुनील कुमार को बनाया गया है.  साथ ही संजय प्रसाद से 15 दिनों के अंदर जवाब भी देने को कहा गया है. कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही