Search

 
 
 

रामगढ़ में राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन, भाग ले रहे 165 खिलाड़ी

 
Ranchi : झारखंड राज टेबल टेनिस संघ के निर्देशन में रामगढ़ जिला टीटी संघ द्वारा पांच दिवसीय 22 वां झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन मंगलवार को ब्रिगेडियर संजय खंडवाल एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड राज टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह व महासचिव समरजीत सिंह ने किया. श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ के ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 जिलों से 165 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इनमें 117 बालक एवं 48 बालिकाएं शामिल हैं. उद्घाटन समारोह में संघ के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, कार्यकारी सचिव सनी कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव दिनेश कुमार, हरमीत सिंह कालरा, गुरुद्वारा प्रधान परमदीप सिंह कालरा, चेयरमैन स्कूल प्रबंधन समिति हरपाल सिंह अरोड़ा, डिप्टी चेयरमैन मनमोहन सिंह लांबा, टूर्नामेंट डायरेक्टर सुदीप्तो मुखर्जी ,हरजाब सिंह प्रिंसिपल, ब्रम भसीन, हरपाल सिंह अरोड़ा, रोहित प्रसाद हेड एडमिन टाटा स्टील, चीफ रेफरी किरण बिहारी शुक्ला, जिला संघ के चेयरमैन हिमांशु कुमार झा, अध्यक्ष प्रवीण राजगढ़िया, आयोजन सचिव प्रीति गौरव, कार्यकारी सचिव सनी कुमार व उपाध्यक्ष दीपक सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/on-the-orders-of-the-cm-the-health-department-is-active-rt-pcr-lab-will-start-in-12-districts-from-january-7/">सीएम

के आदेश पर स्वास्थ्य महकमा एक्टिव, 7 जनवरी से 12 जिलों में RT-PCR लैब होगा शुरू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही