Search

युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है राज्य की हेमंत सरकार : लक्ष्मण टुडू

Saraikela/Kharsawan : भाजपा युवा मोर्चा की सरायकेला-खरसावां जिला कार्य समिति की बैठक खरसावां के आकर्षणी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला प्रभारी जेबी तुबिद, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी स्वप्निल सिंह, एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली आदि उपस्थित थे. अतिथियों ने पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि वर्तमान की राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. वर्तमान की राज्य सरकार हर साल पांच लाख युवाओं को नौकरी का सपना दिखा कर अब अपने वादे से मुकर रही है और युवाओं के अरमानों को कुचलने का कार्य कर रही है. उन्होंने युवा मोर्चा के सदस्यों से सरकार के हर गलत निर्णय का विरोध करने की अपील की. युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की अपील की. साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया.

संगठन की महत्वपूर्ण ईकाई है युवा मोर्चा : जेबी तुबिद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/KHARSAWAN-BJYM-11-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> भाजपा के जिला प्रभारी जेबी तुबिद ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण ईकाई है. संगठन के कार्यों को ग्रास रुट पर जाकर कार्य करने की आवश्यकता है. युवा वर्ग के सपनों को भाजपा पूरा करेगी. उन्होंने युवाओं को संगठित होकर राज्य व राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों की जो सेवा की है, वह सराहनीय है. युवा मोर्चा को बूथ स्तर पर मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को प्रखंड स्तर पर क्रियान्वित करने पर बल दिया.

संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है : भूपेंद्र सिंह

भाजयुमो झारखंड प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष सह कोल्हान के प्रवासी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई हेमंत सरकार युवाओं को लाठी - डंडे से पिटवा रही है. जेपीएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. आने वाले समय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन कर इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी. जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने कहा कि जेपीएससी में बड़े पैमाने पर घपला हुआ है, परंतु राज्य सरकार जांच कराने से कतरा रही है. भाजपा युवा मोर्चा राज्य सरकार के हर युवा विरोधी कार्य का विरोध करेगी.

युवाओं को संगठन से जोड़ने व आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर गहन चिंतन हुआ. भाजयुमो द्वारा चलाए गए जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. युवाओं को संगठन से जोड़ने की भी रणनीति तय की गई. जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्या, उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रधान, दीपक माझी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय कृष्ण राजू, विनोद राय, आकाश महतो, युधिष्ठीर महतो, धर्मेंद्र प्रधान, दीपक सिंह, प्रिंस सिंह, मनोरंजन महतो, चिन्मय महतो, दास सोय, सत्य प्रकाश महतो समेत युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//