Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: आगरा कैंट घटना के विरोध में स्टेशन मास्टरों का प्रदर्शन, DRM को सौंपा ज्ञापन

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा स्टेशन मास्टर नरेंद्र सिंह चाहर के साथ कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में मंगलवार को धनबाद मंडल के स्टेशन मास्टरों ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा स्टेशन मास्टर नरेंद्र सिंह चाहर के साथ कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में मंगलवार को धनबाद मंडल के स्टेशन मास्टरों ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (एआईएसएमए) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में करीब 50 स्टेशन मास्टर शामिल हुए. 

Uploaded Image

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के केंद्रीय उपाध्यक्ष रमेश महतो, जोनल अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष एस.के. राय, मंडल सचिव विकास कुमार तथा मंडल वित्त सचिव मोहम्मद ई. आलम ने किया. प्रदर्शन के दौरान सभी स्टेशन मास्टरों ने काला बिल्ला लगाकर घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया.

इसे भी पढ़ें: 

वक्ताओं ने कहा कि आगरा कैंट में स्टेशन मास्टर नरेंद्र सिंह चाहर के साथ आरपीएफ द्वारा किया गया कथित अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार बेहद निंदनीय है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं रेलवे कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं.

 

प्रदर्शन को सफल बनाने में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साव, मंडल सचिव सुनील कुमार सिंह, संगठन मंत्री बी.आर. सिंह सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लेकर समर्थन दिया. एआईजीसी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार और मंडल सचिव विनोद कुमार ने भी अपने संबोधन में घटना की कड़ी निंदा की.

 

धरना-प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम धनबाद, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (एसआर डीओएम) और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (एसआर डीपीओ) से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा तथा मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही