Ranchi : आप झारखंड के शहरों में अपने सपनों का आशियाना (फ्लैट) खरीदना चाहते हैं और हाउसिंग प्रोजेक्ट में अपनी सालों की जमा पूंजी और मेहनत की गाढ़ी कमाई लगाने जा रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए. क्योंकि रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने राज्यभर के 304 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को रद्द कर दिया है. फिर बिल्डर मल्टीस्टोरिड बिल्डिंग का काम बेरोकटोक करा रहे हैं. इनमें रांची, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर समेत कई शहरों के बड़े-बड़े बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स शामिल है. पलामू के पांकी में बुधवार की सुबह दो समुदाय में झड़प हो गई. दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए. उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों और एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं इस उपद्रव में तीन घर भी जल गए. तनाव बढ़ता देख घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक 2022 के विरोध में व्यवसायियों ने आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है. फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले पूरे झारखंड में बुधवार से खाद्यान्न व्यापार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. खाद्य सामग्रियों की आवक-जावक रोक दी गयी है. पूरे राज्य में पहले दिन करीब सवा 200 करोड़ का नुकसान हुआ. झारखंड के 13वें डीजीपी के रूप में 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. नक्सल फ्रंट पर जो बेहतरीन काम पूर्व में हुए हैं, उसे और भी बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि झारखंड को पूरी तरह से नक्सल मुक्त किया जा सके. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/1-13.jpeg"
alt="" width="1013" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-12.jpeg"
alt="" width="1134" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/3-12.jpeg"
alt="" width="1070" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/4-12.jpeg"
alt="" width="1047" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/5-12.jpeg"
alt="" width="1317" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/6-12.jpeg"
alt="" width="1373" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/8-10.jpeg"
alt="" width="1600" height="1265" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment