Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश बाबू से बचके रहना लालू जी, कल को वो आपको छोड़कर कांग्रेस की गोदी में बैठ जाएंगे : अमित शाह

Purnia : सीमांचल के दौरे पर बिहार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी रैली में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. कहा कि बीजेपी को धोखा देकर स्वार्थ के लिए वह लालू प्रसाद यादव की गोद में बैठ गए. मेरे दौरे से लालू यादव और नीतीश कुमार के पेट में दर्द हो रहा है. उन्होंने लालू को आगाह करते हुए कहा कि लालू जी आप ध्यान रखिएगा, नीतीश बाबू कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोदी में बैठ जाएंगे. अमित शाह ने नीतीश कुमार से पूछा कि वो चारा घोटाला के बारे में काफी बोलते थे, अब क्या कहेंगे. चारा घोटाला वाले तो आपके राज्य मंत्री बन गए हैं. शाह ने कहा कि नीतीश कुमार एंटी कांग्रेस राजनीति की पीठ में छुरा घोंपकर आरजेडी और कांग्रेस की गोद में बैठ गए.
इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/breaking-high-court-orders-to-stop-the-salary-of-k-son-of-ias-know-the-whole-matter/">BREAKING

: हाईकोर्ट ने IAS के के सोन की सैलरी रोकने का दिया आदेश, जानिए पूरा मामला

नीतीश ने जॉर्ज फर्नांडिस, मांझी को भी धोखा दिया

शाह ने कहा कि नीतीश सबसे पहले देवी लाल गुट के साथ गए, फिर लालू के साथ कपट किया, सबसे बड़ा धोखा जॉर्ज फर्नांडीस को दिया, जॉर्ज के कंधे पर बैठकर समता पार्टी बनाई, जॉर्ज की तबीयत खराब हुई तो हटा दिया, शरद यादव को धोखा दिया, फिर भाजपा को पहली बार दोखा दिया, फिर जीतनराम मांझी को धोखा दिया, रामविलास पासवान को धोखा दिया, फिर से बीजेपी को प्रधानमंत्री बनने की लालसा में धोखा देकर लालू के साथ चले गए हैं.

शाह बोले - नीतीश पीएम बन सकते हैं क्या?

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश बाबू, जो कांग्रेस विरोधी राजनीति से पैदा हुए, वो नीतीश बाबू आरजेडी और कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं. इस तरह सत्ता के स्वार्थ में दल-बदल करके नीतीश बाबू प्रधानमंत्री बन सकते हैं क्या, बिहार में सरकार चल सकती है क्या?

अब बिहार में डर का माहौल बन गया है

अमित शाह ने कहा कि जब से नीतीश ने आरजेडी के साथ सरकार बनाई है तब से बिहार में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है. लोगों से पूछा- क्या आपको जंगलराज चाहिए? क्या वापस हिंसा राज चाहिये? क्या वापस अपहरण राज चाहिये? उन्होंने कहा कि अब बिहार में डर का माहौल बन गया है. जिस दिन नीतीश कुमार ने महागठबंधन के मुखिया के तौर पर शपथ ली, तब से ही कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई. नीतीश कुमार षडयंत्र करने वालों को नहीं रोक पाएंगे, क्योंकि अपराधी सत्ता में ही बैठे हैं. चारा घोटाले की जो धुन लगाते थे, अब क्या करेंगे? अब तो आपके यहां घोटालेबाज मंत्री बन गए. मंत्री बनते ही लालू के दबाव में नीतीश सीबीआई को बैन लगाने के लिए कह रहे हैं. लालू के भय से सत्ता के मोह से सीबीआई के खिलाफ जा रहे हैं. पूरे बिहार पर जंगलराज का खतरा मंडरा रहा है.

लालू-नीतीश से डरना मत, ऊपर मोदी सरकार है

अमित शाह ने सीमांचल की जनता से कहा कि सीमावर्ती जिलों में कोई डरिएगा नहीं. लालू-नीतीश की जोड़ी भले ही आ गई है. ऊपर नरेंद्र मोदी सरकार है. किसी की हिम्मत नहीं है डरा सके.

2024 में लालू-नीतीश का सूपड़ा साफ होगा, 2025 में भी बीजेपी सरकार आएगी

अमित शाह ने कहा कि 2024 में लालू और नीतीश का सूपड़ा साफ होगा. बिहार की जनता ने अब तक आपको बेनिफिट दिया, लेकिन अब जनता आपको जान गई है. अब बिहार में सिर्फ बीजेपी का कमल खिलेगा. साथ ही 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार को बस कुर्सी प्यारी है. वो किसी भी पार्टी से गठबंधन कर लेते हैं.

पैसा अब लालू के बिचौलियों के पास नहीं जाता

अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है. हर घर में शौचालय पहुंचाने का काम किया. कोरोना टीके लगाने के बाद दो साल तक प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन मुफ्त देने का काम किया. सरकारी योजना का पैसा अब डायरेक्ट लोगों के खाते में आता है. लालू के बिचौलियों को खाने के लिए नहीं मिलता. बिहार के सभी शहरों में मोदी सरकार ने बिजली पहुंचाई.

मोदी सरकार ने बिहार को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कराया

अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को तीन साल के भीतर वामपंथी उग्रवाद को मुक्त कराया. चक्रबंधा और भीमबंधा से नक्सलवाद खत्म हो गया. कभी वामपंथी उग्रवाद के प्रभाव में रहने वाला बिहार अब इससे मुक्त हो गया है.

मखाने की माला पहनाकर स्वागत किया गया

इससे पहले पूर्णिया में बीजेपी की जनभावना रैली में अमित शाह का पारंपरिक वाद्ययंत्र सिंघा फूंककर और मखाने की माला पहनाकर स्वागत किया गया. मंच पर सुशील मोदी, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, रेणु देवी, विजय सिन्हा समेत अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे. पूर्णिया में रैली को संबोधित करने के बाद वे शाम में किशनगंज में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जिसमें सीमांचल के नेता मौजूद रहेंगे.

अमित शाह ने दिनकर को नमन किया

अमित शाह ने सबसे पहले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर नमन किया. उन्होंने कहा कि दिनकर की कविताओं ने न केवल आजादी के आंदोलन को धार दी, बल्कि भारतीय संस्कृति को भी मजबूती प्रदान करने का काम किया. उन्होंने कबीरपंथी धर्मगुरु सद्गुरु धर्मस्वरूप को श्रद्धांजलि दी. मां पूरण देवी को नमन किया.
इसे भी पढ़ें – कौन">https://lagatar.in/who-will-become-congress-president-gehlot-or-digvijay/">कौन

बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष -गहलोत या दिग्विजय ?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही