Search

 
 
 

बच कर रहें, बढ़ने वाली है कंपकंपी, लुढ़केगा पांच डिग्री पारा

 
Ranchi: झारखंड में इस बार जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है. आने वाले तीन दिनों में कंपकंपी बढ़ेगी. मौसम विभाग के विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार नौ दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में ठंढ़ बढ़ेगा. साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा. राजधानी रांती में भी सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. हल्के मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जताई गई है.

तीन जिलों का लुढ़का पारा

राज्य के तीन जिलों का पारा लुढ़क कर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है. इसमें देवघर, गढ़वा और हजारीबाग शामिल है. गढ़वा में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. किस जिले का न्यूनतम कितना रहा जिला            न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) हजारीबाग       8.3 रांची               11.1 जमशेदपुर       13.00 डालटनगंज      11.3 बोकारो           10.1 इसे भी पढ़ें - शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-reached-solapur-maharashtra-expressed-doubt-on-evm-said-elections-should-be-conducted-through-ballot/">शरद

पवार महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे, EVM पर संदेह जताया, कहा, बैलेट से चुनाव करवाये जायें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही