Search

एकजुट रहें, भाजपा पर भारी पड़ेंगे गठबंधन के प्रत्याशी : संजय यादव

इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक में प्रत्याशी को जिताने का संकल्प Medininagar : इंडिया गठबंधन के घटक दलों की संयुक्त बैठक राजमहल मैरेज हॉल में हुई. बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने जबकि संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने किया. बैठक पलामू संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुईयां को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में शामिल गठबंधन के राजद, कांग्रेस, झामुमो, भाकपा माले, आम आदमी पार्टी, वीआईपी पार्टी के प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में घटक दल के नेताओं ने चुनाव को लेकर आवश्यक सुझाव देते हुए रणनीति तैयार की. चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को परास्त करने के लिए घटक दलों के नेताओं ने आपसी समन्वय स्थापित कर मजबूती के साथ चुनावी गतिविधियां संचालित करने का सुझाव दिया. राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-pm-modis-statement-is-divisive-and-malicious-knocked-on-the-door-of-election-commission/">कांग्रेस

ने कहा, पीएम मोदी का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण… चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया…

सामूहिक प्रयास से ही गठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी : संजय यादव

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी. वहीं प्रत्याशी ममता भुईयां ने कहा कि गठबंधन दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बदौलत ही वह चुनाव मैदान में उतरी हैं. सभी के सहयोग और समर्थन से ही चुनाव में जीत हासिल होगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि चुनावी माहौल गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष है. पलामू संसदीय क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की सांगठनिक स्थिति सशक्त है. ऐसी स्थिति में मिलकर काम से चुनाव जीत हासिल होगी. झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार है, जरूरत है रणनीति के तहत काम करने की. राजद जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को गठबंधन प्रत्याशी का नामांकन होना है. सभी घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक संख्या में शामिल होना है. बैठक में कांग्रेस के दीनानाथ तिवारी, विजय चौबे, संतोष चौबे, ओमप्रकाश अमन, पूर्णिमा पांडेय, इंदु भगत, अब्दुला अंसारी, राजद के रामदेव प्रसाद यादव, रामनाथ चंद्रवंशी, सैय्यद शमी अहमद, नरेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, विजय राम,विश्वनाथ राम, राजेश रौशन,मीरा देवी, राजू राम,रुना देवी, सूरज सिंह, झामुमो के सुनील तिवारी, संनू सिद्दीकी, रंजित जायसवाल, भाकपा माले के प्रदीप विश्वकर्मा, रामराज पासवान, वीआईपी नेता प्रो जगन्नाथ सिंह, मंदीप चौधरी सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-candidate-geeta-koda-filed-nomination-form-from-singhbhum-lok-sabha-seat/">चाईबासा

: सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भरा नामांकन पर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp