Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस्पात संघ ने मजदूरों के शोषण के विरोध में BSL में किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement

Bokaro: क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ ने सोमवार को ठेका मजदूरों के शोषण के विरोध में प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन बोकारो इस्पात संयंत्र के सीजीएम, सीआरएम 1 और 2 में किया गया. इसमें सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया. इस दौरान महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज सीआरएम 1 और 2 प्रबंधन मे भ्रष्टाचार चरम पर है. ईसीएल में जहां BSL कर्मचारी पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध हैं, वहां भी सीजीएम और परिचालन महाप्रबंधक ठेकेदार से सांठगांठ कर टेंडर निकाल रहे हैं.

प्रसार">https://lagatar.in/prasar-bharati-vacancies-for-various-posts-apply-soon/48231/">प्रसार

भारती ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

मजदूरों से घूस लिया जाता है

कहा कि इसमें पैसे का बंदरबांट हो रहा है. उसमें अधिकांश मजदूर हमारे यूनियन के सदस्य हैं. इसलिए किसी खास यूनियन के दवाब मे सीजीएम और सीआरएम द्वारा उन मजदूरों को भी हटाने का प्रयास किया जा रहा है. यहां गरीब मजदूरों से 20-20 हजार रूपया घूस लेकर गेट पास बनाया जाता है.

मौन हैं अधिकारी

कहा कि इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी है, लेकिन वे मौन हैं. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत सरकार के दिशानिर्देश के बावजूद अगर कोरोनाकाल मे किसी मजदूर को बाहर निकाला गया तो प्रबंधन अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगे संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही