Search

पटना में STET पास अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, सचिवालय में घुसने पर पुलिस ने खदेड़कर पीटा

Patna :  बिहार STET एग्जाम 2019 पास कर चुके अभ्यर्थियों ने गुरुवार को पटना सचिवालय में खूब हंगामा किया. इस दौरान वहां कुछ देर के लिये अफरा तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी सर्टिफिकेट से मेरिट और नॉन मेरिट के कॉलम को हटाने की मांग कर रहे थे. अभ्यर्थियों का मानना है कि सरकार जब तक उनकी बात नहीं मानेगी, तब तक वह यहीं डटे रहेंगे.हंगामा करते छात्र सचिवालय कैंपस में भी घुस गए. गेट पर तैनात गार्ड ने जब रोकने की कोशिश की तो उसके साथ धक्का मारकर किनारे कर दिया. हंगामा इतना पढ़ गया कि छात्रों को काबू में करने के लिए पुलिस पहुंची और बल प्रयोग कर छात्रों को भगाया गया. कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है. इसे भी पढ़ें-RMC">https://lagatar.in/rmc-list-of-shopkeepers-of-naga-baba-khatal-ready-176-vegetable-and-45-fruit-vendors-will-get-shop/">RMC

: नागा बाबा खटाल के दुकानदारों की सूची तैयार, 176 सब्जी और 45 फल विक्रेताओं को मिलेगी दुकान

अभ्यर्थियों ने मंत्री का हवाला दिया

अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री ने कहा था कि जो अभ्यर्थी पास होंगे, उन्हें क्वालिफाइड या नॉनक्वालिफाइड श्रेणी में रखा जाएगा. लेकिन जब हम लोगों को सर्टिफिकेट मिला तो उसमें क्वालिफाइड तो लिखा था. लेकिन साथ ही नॉट इन मेरिट लिस्ट भी जोड़ दिया गया था. मेरिट और नॉन मेरिट की बात की जानकारी नहीं दी गयी थी. उनका कहना था कि यह गलत है, सरकार जल्द से जल्द हमारी मांग पूरी करें.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//