Search

 
 
 

गया: एसटीएफ ने कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार

 
Gaya: पुलिस और एसटीएफ ने एक कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली गोरेलाल रब्बानी कोच थाना अंतर्गत हत्याकांड में शामिल था. इसने कई जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया था. नक्सली को एसएसपी गया के मार्गदर्शन में पुलिस की स्पेशल टीम और एसटीएफ के द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया. बता दें कि 14 जून को थाना अध्यक्ष कोच को सूचना मिली थी कि ग्राम कमल बीघा में एक व्यक्ति जो कि पूर्व में नक्सली रहा है, उसकी नक्सलियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में टिकारी थाना क्षेत्र के झिलमिल गांव के रहने वाले स्वर्गीय चीनी राम के बेटे नक्सली गोरेलाल रब्बानी उर्फ गुरु जी को गिरफ्तार किया गया है. गया एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गोरेलाल पर सलैया थाना, रफीगंज थाना, मदनपुर थाना, बाराचट्टी समेत कई थानो मे मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है ताकि और जानकारी जुटाई जा सके.
इसे भी पढ़ें - META">https://lagatar.in/meta-ai-launched-in-india-can-be-used-on-whatsapp-facebook-and-messenger/">META

AI भारत में लॉन्च, व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेंजर पर कर सकेंगे इस्तेमाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही