Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेल की जीतपुर कोलियरी में पानी के रिसाव से हड़कंप, डीजीएमएस टीम ने छह घंटे तक जांच की

  • दूसरे दिन भी ठप रहा उत्पादन, यूनियन नेताओं ने मजदूरों की सुरक्षा को बताया अहम
  • डीजीएमएस की टीम पता लगा रही, आखिर क्यों हुआ पानी का रिसाव
Jharia : सेल की जीतपुर कोलियरी के एकमात्र भूमिगत खदान में पानी रिसाव होने से हड़कंप मचा हुआ है. पानी रिसाव की वजह से खदान में दूसरे दिन भी उत्पादन ठप रहा. हालांकि खदान से लगभग दो सौ मजदूरों को सोमवार की देर शाम ही रेस्क्यू कराया जा चुका था. घटना के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह डीजीएमएस की टीम ने खदान का निरीक्षण किया. मंगलवार सुबह डीजीएमएस के निदेशक एमके साहू ने टीम के साथ कोलियरी आकर खदान का नक्शा देखा और पानी रिसाव के कारणों की पड़ताल की. प्रबंधन के साथ तीन घंटे तक बैठक कर यह जानने की कोशिश की कि आखिर पानी का रिसाव क्यों हो रहा है.

कहीं टाटा की बंद खदान में पंपिंग होना कारण तो नहीं

बैठक के बाद डीजीएमएस के अधिकारी जीएम बादल मंडल, डीजीएम मनीष कुमार ,सुरक्षा अधिकारी बागची के साथ खदान में जाकर टाटा कोलियरी के 6/7 नंबर की बंद खदान के बैरियर के पास और पानी रिसाव स्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए. सूत्रों की मानें, तो सेल की जीतपुर खदान के अधिकारी टाटा बंद खदान में पंपिंग कार्य बंद होने से उसमें पानी जमा होने के कारण खदान में पानी रिसाव की आशंका जताई है. डीजीएमएस की टीम मामले में बिन्दुवार जांच कर रही है. डीजीएमएस की टीम ने कोलियरी में लगभग छह घंटे तक जांच की. प्रबंधन सहित डीजीएमएस के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है.

चार दिनों से हो रहा है पानी का रिसाव

ज्ञात हो कि खदान की चाल से पिछले चार दिनों से पानी का रिसाव हो रहा था. कोलियरी अधिकारी रिसाव को मामूली मानकर हल्के में ले रहे थे. खदान में पहले कभी पानी का रिसाव नहीं होता था. अचानक रिसाव होने के मामले को यूनियन नेताओं ने गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन पर सुरक्षात्मक कदम उठाने का दबाव बनाया. उप महाप्रबंधक मनीष कुमार ने सोमवार को दिन में यूनियन नेताओं से वार्ता कर सहयोग की अपील की. इसे भी पढ़ें : सिंहभूम">https://lagatar.in/joba-manjhi-showed-strength-after-nomination-in-singhbhum/">सिंहभूम

में नामांकन के बाद जोबा मांझी ने दिखाई ताकत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही