Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 872 अंक मजबूत, निफ्टी 52800 के पार

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :    मंगलवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर समाप्त हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया. सेंसेक्स 53,800  और निफ्टी 16100 के पार बंद हुआ. आज के कारोबार में सेंसेक्स 872.73 अंकों की तेजी के साथ 53,823.36 के लेवल पर समाप्त हुआ. वहीं निफ्टी भी 245.60 अंकों की मजबूती के साथ 16,130.75  के स्तर पर बंद हुआ. बता दें कि आज शेयर बाजार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी. सेंसेक्स 280 अंकों की तेजी के साथ 53,230 के स्तर पर खुला था. जबकि निफ्टी 70 अंकों की तेजी के साथ 15955  के लेवल पर शुरू हुआ था.

टाइटन के शेयरों में 3.89 फीसदी की तेजी

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 27 शेयर हरे निशान पर नजर आयें. वहीं केवल तीन शेयर लाल निशान पर दिखें. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाइटन के शेयरों में 3.89 फीसदी की तेजी रही. जबकि बजाज ऑटो के शेयरों मे 0.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टाइटन, एचडीएफसी, नेस्ले, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर शामिल रहें. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर शामिल रहें. इसे भी पढ़े : लिखित">https://lagatar.in/unfortunate-for-not-registering-fir-in-ratu-police-station-even-after-written-complaint-we-cannot-remain-mute-spectators-high-court/123069/">लिखित

शिकायत के बाद भी रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण, हम मूकदर्शक बने नहीं रह सकते-हाईकोर्ट

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में रही तेजी

बीएसई में लिस्टेड एसबीआई, सनफार्मा, एचयूएल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और टीसीएस के शेयरों में उछाल रहा. इसके अलावा एशियन पेंट्स, मारुति, एम एंड एम, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी देखने को मिली. इसके साथ ही आईटीसी, लारसन, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचसीएल टेक और डॉ रेड्डीज के शेयर भी हरे निशान पर समाप्त हुए.

निफ्टी 50 के 44 शेयर हरे निशान पर बंद

निफ्टी 50 पर 44  शेयर बढ़त पर बंद हुए. जबकि 6 शेयरों में गिरावट देखी गयी. आज निफ्टी के मीडिया और मेटल को छोड़कर सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली. रियल्टी को छोड़कर निफ्टी के अन्य सभी इंडेक्स में 1 फीसद से अधिक बढ़त रही. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/all-candidates-nominations-correctin-saraikela-bar-elections-tomorrow-is-the-day-of-withdrawal/123054/">सरायकेला

बार चुनाव में सभी दावेदारों के पर्चे सही, कल नाम वापसी का दिन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही