Search

 
 
 

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 471 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 14700 के नीचे

 

LagatarDesk :  शेयर बाजार.में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

दो दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. बुधवार को भी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. आज के कारोबार में सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स 471.01 अंको की गिरावट के साथ 48,690.80 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 154.25 अंक टूटकर 14,696.50 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार की शुरुआत में आज सेंसेक्स 49,171.28 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी भी 14,823.55 अंकों पर खुला था. आज बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट देखने को मिली. वहीं आईटी सेक्टर में भी भारी बिकवाली नजर आयी.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. जबकि केवल 7 शेयर निशान पर समाप्त हुए. सेंसेक्स पर सबसे अधिक तेजी टाटइन के शेयरों में देखने को मिली. यह करीब 1.31 फीसदी की मजबूती के साथ 1454.80 के स्तर पर बंद हुआ. मारुति के शेयरों में 1.21 फीसदी का उछाल देखने को मिला. जबकि पॉवरग्रिड में 1.05 फीसदी की मजबूती देखी गयी. इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गयी. इसके शेयर करीब 3.35 फीसदी लुढ़क कर बंद हुए. एचयूएल के शेयरों में 3.07 फीसदी और ओएनजीसी के शेयरों में 2.54 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. आज के कारोबार में टाइटन, मारुति और पावरग्रिड टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. जबकि इंडसइंड बैंक, एचयूएल और ओएनजीसी टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल रहें.

Nifty पर टॉप गेनर्स और लूजर्स

50 शेयरों वाले निफ्टी के 15 शेयरों में तेजी देखने को मिली. वहीं 35 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. निफ्टी पर आज सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स के शेयरों में रही. टाटा मोटर्स के शेयरों में करीब 3.17 फीसदी की तेजी रही. वहीं टाइटन में 1.62 फीसदी और मारुति में 1.31 फीसदी का उछाल देखा गया. टाटा स्टील के शेयरों में 4.77 फीसदी की गिरावट देखी गयी. हिंडालको 3.46 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील में 3.45 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ. टाटा स्टील, हिंडालको और जेएसडब्ल्यू स्टील में टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल रहें. वहीं टाटा मोटर्स, टाइटन और मारुति आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही