Search

 
 
 

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निवेशकों को 7 लाख की चपत

 
टॉप 30 में से 29 शेयर लाल निशान पर LagatarDesk :  लगातार छठे दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स 1124.9 अंक टूटकर 80165.87 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 336.15 अंक फिसलकर 24212.55 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी बैंक 842.5 अंक टूटकर 51390.2 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी मिडकैप 1 भी 783.85 अंकों की गिरावट के साथ 58218.2 के लेवल पर नजर आ रहा है. इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 826 अंक टूटकर 80,460 अंक पर खुला था. जबकि निफ्टी 50 की बात करें तो यह 250 अंक टूटकर 24,290 पर कारोबार कर रहा था.

निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में आज गिरावट की बड़ी वजह मुनाफावसूली है. इसके अलावा ग्‍लोबल मार्केट से अच्छे संकेत नहीं मिलना भी है. शेयर बाजार में आयी गिरावट के कारण निवेशकों के 6.82 लाख करोड़ डूब गये. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन  458.15 लाख करोड़ से घटकर 651.33 लाख करोड़ पर आ गया है.

टॉप 30 में केवल एक शेयर हरे निशान पर कर रहा कारोबार 

बीएसई सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से केवल एक शेयर आज हरे निशान पर कारोबार कर रहा है. बाकी 26 शेयरों में लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. भारती एयरटेल के शेयरों में 1.47 फीसदी की तेजी नजर आ रही है. वहीं टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक 3.22 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. आज के टॉप लूजर की श्रेणी में टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर शामिल हैं.

टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक 3.22 फीसदी की गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक 3.22 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा जेएसडब्लू स्टील में 3.13%, इंडसइंड बैंक में 3%, एक्सिस बैंक में 2.65%, बजाज फिनसर्व में 2.40%, एसबीआई में 2.08%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.99%, बजाजा फाइनेंस में 1.88%, रिलायंस में 1.78%, एनटीपीसी में 1.77%, इंफोसिस में 1.62%, टाइटन में 1.69%, आईटीसी में 1.63%, सनफार्मा में 1.59%, लार्सन में 1.52%, टेक महिंद्रा में 1.44%, एचडीएफसी बैंक में 1.5%, टीसीएस में 1.30%, टाटा मोटर्स में 1.42%, एशियन पेंट्स में 1.13%, कोटक महिंद्रा में 1.10%, एचसीएल टेक में 1.09%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.01%, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.94%, मारुति सुजुकी में 0.95%, अडानी पोर्ट्स में 0.92%, पावरग्रिड कॉर्पस में 0.58%, नेस्ले में 0.49% और एचयूएल में 0.12 % की गिरावट देखी जा रही है.

टॉप 50 में से 47 शेयरों में गिरावट 

वहीं एनएसई निफ्टी के टॉप 50 शेयरों में से 47 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं तीन शेयर भारती एयरटेल, अडानी एंटरप्राइजेज और अपोलो के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. 51 शेयरों ने 52 सप्‍ताह का हाई लेवल टच किया है. जबकि 12 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर हैं. 39 शेयरों में अपर सर्किट और 36 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही