Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 850 अंक टूटा, डिफेंस सेक्टर ने दिखाया दम

LagatarDesk : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन निवेशकों की चिंता गहराई, जिससे बाजार भारी दबाव में खुला. सेंसेक्स 724.18 अंकों की गिरावट के साथ 79,610.63 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 240.60 अंक टूटकर 24,033.20 पर शुरू हुआ. 11 बजकर 03 मिनट में सेंसेक्स 850.54 अंक फिसलकर 79484.27 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 264.20 अंकों की गिरावट के साथ 24012.65 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी बैंक में भी भारी गिरावट बैंकिंग सेक्टर पर भी दबाव साफ नजर आ रहा है.  निफ्टी बैंक इंडेक्स 658.95 अंक गिरकर 53,706.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत और सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ती सैन्य गतिविधियों के चलते निवेशकों ने जोखिम से दूरी बनानी शुरू कर दी है. डिफेंस सेक्टर चमका हालांकि इस गिरावट भरे माहौल में भारतीय डिफेंस सेक्टर की कंपनियां उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत डायनेमिक्स, HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) और BEL (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. इन कंपनियों के शेयरों में 5 से 10 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बढ़ते सुरक्षा खतरे और संभावित सरकारी रक्षा खर्च में बढ़ोतरी की उम्मीदों ने इन शेयरों को बल दिया है. बाजार में अनिश्चितता का माहौल वहीं दूसरी ओर, आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.  बाजार विश्लेषकों का मानना है कि जब तक भारत-पाक तनाव की स्थिति पूरी तरह से शांत नहीं होती, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है. टाइटन के शेयरों में 4.09 फीसदी की तेजी आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के चार शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बाकी बचे 26 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. टाइटन कंपनी के शेयरों में सबसे अधिक 4.09 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. वहीं पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक 2.49 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. ये हैं टॉप गेनर और टॉप लूजर आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टाइटन (4.09%), लार्सन (3.07%), टाटा मोटर्स (2.6%) और एशियन पेंट्स  (0.0%9) शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की लिस्ट में पावर ग्रिड (2.49%), आईसीआईसीआई बैंक (2.20%), अल्ट्राटेक सीमेंट (2.23%), एनटीपीसी (2.12%) और इटर्नल (1.85%) शामिल हैं. इन शेयरों में भी देखी जा रही गिरावट  इसके अलावा बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, नेस्ले, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, सनफार्मा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एचयूएल टेक, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा, आईटीसी और एसबीआई के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही