Lagatar Desk : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट 0.25 बेसिस प्वांइट बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दिया है. आरबीआई के इस फैसले का शेयर बाजार में असर देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स 282.60 अंकों की गिरावट के साथ 72785.21 के लेवल पर ट्रेड करने लगा. वहीं निफ्टी भी 127.05 अंक फिसलकर 22649.05 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
इससे पहले शुरुआती कारोबार में भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 460 अंक फिसलकर 72,599.05 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 164.80 अंक टूटकर 22,610.85 अंक पर कारोबार करता नजर आया. इस लिहाज से रेपो रेट पर फैसला आने के बाद बाजार में थोड़ी रिकवरी देखी गई.
आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 8 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 22 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. कोटक महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 1.77 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. इसी तरह टाइटन के शेयरों में 3.65 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.
आज के टॉप गेनर की लिस्ट में कोटक महिंद्रा (1.77%), बजाज फाइनेंस (0.83%),एक्सिस बैंक (0.58%),एसबीआई (0.56%)और आईसीआईसीआई बैंक (0.44%) के शेयर शामिल हैं. इसी तरह टॉप लूजर की लिस्ट में टाइटन (3.65%), भारत इलेक्ट्रिक (1.85%, एशियन पेंट्स (1.52%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.35%) औप अल्ट्राटेक सीमेंट (0.87%) के शेयर मौजूद हैं.