Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजी के बाद शेयर बाजार में आयी गिरावट, सेंसेक्स 111 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़की

LagatarDesk :  भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. लेकिन ग्लोबल मार्केट में गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट आयी. सेंसेक्स 22 अंकों की तेजी के साथ 60,581 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 46 अंकों की तेजी के साथ 17,826 के लेवल पर शुरू हुआ. हालांकि 9 बजकर 37 मिनट में सेंसेक्स 89.22 अंक टूटकर 60574.5 के लेवल पर आ गया. जबकि निफ्टी 62.10 अंक फिसलकर 17811.75 के लेवल पर कारोबार करने लगा. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 111.70 अंकों की गिरावट के साथ 60552 के लेवल पर नजर आ रहा था. जबकि निफ्टी 75.15 अंक कमजोर होकर 17796.55 के लेवल पर आ गया था. (पढ़ें, केंद्रीय">https://lagatar.in/jharkhand-cadre-ips-akhilesh-warrier-went-on-central-deputation/">केंद्रीय

प्रतिनियुक्ति पर गये झारखंड कैडर के आईपीएस अखिलेश वारियर)

टाटा मोटर्स के शेयरों में 1.34 फीसदी की गिरावट

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 8 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 22 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड लार्सन के शेयरों में सबसे अधिक 0.75 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. जबकि टाटा मोटर्स के शेयरों में 1.34 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : शंखनाद…">https://lagatar.in/shankhnaad-now-movement/">शंखनाद…

अब आंदोलन

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में लार्सन, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, नेस्ले और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा और एक्सिसस बैंक के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : 10">https://lagatar.in/mohan-bhagwats-visit-to-bhagalpur-on-february-10-security-increased-after-receiving-threat/">10

फरवरी को मोहन भागवत का भागलपुर दौरा, धमकी मिलने के बाद बढाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टीसीएस, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. वहीं टाटा स्टील, एसबीआई, रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, इंडसइंड बैंक, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, विप्रो, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/for-the-first-time-in-the-country-trans-couple-gave-birth-to-a-child-kerala-health-minister-congratulated/">देश

में पहली बार ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म, केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 7.96 फीसदी की गिरावट

अडानी एंटरप्राइजेज में आज 7.96 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. अडानी पोर्ट में 3.30 फीसदी, अडानी पावर में 5 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 5 फीसदी, एसीसी में 2.12 फीसदी और अंबूजा सीमेंट में 5.45 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. जबकि अडानी विल्मर में 2.59 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : चॉकलेट">https://lagatar.in/chocolate-day-today-giving-chocolate-to-partner-will-bring-sweetness-in-the-relationship/">चॉकलेट

डे आज, पार्टनर को चॉकलेट देने से रिश्ते में आयेगी मिठास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही