Search

 
 
 

शेयर बाजार को नहीं भाया बजट, सेंसेक्स 2400 अंक तक टूटा, निवेशकों के डूबे 16 लाख करोड़

Ranchi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का यूनियन बजट पेश कर दिया है. लेकिन शेयर बाजार को यह बजट नहीं भाया. बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली.
 

Ranchi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का यूनियन बजट पेश कर दिया है. लेकिन शेयर बाजार को यह बजट नहीं भाया. बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली. 


बजट के कारण आज शेयर बाजार खोला गया, लेकिन निवेशकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया. बजट में एसटीटी (सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स) बढ़ाने के ऐलान के बाद बाजार अचानक टूट गया.


कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 2,400 अंक तक गिर गया, जबकि निफ्टी में भी 749 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

इस गिरावट की वजह से निवेशकों को एक ही दिन में करीब 16 लाख करोड़ रुपये डूब गए.


फिलहाल बाजार की स्थिति

 

फिलहाल सेंसेक्स 567.59 अंक गिरकर 81,702.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 215.75 अंक टूटकर 25,104.90 पर पहुंच गया है.

 

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल

 

सुबह बाजार ने अच्छी शुरुआत की  थी. सेंसेक्स 82,388 पर खुला और 82,726 तक पहुंचा. लेकिन बाद में गिरकर 79,899 के निचले स्तर तक चला गया.

निफ्टी भी 25,333 अंक पर खुला और 25,440 तक गया. फिर गिरकर 24,571 के लो लेवल तक पहुंच गया.

 


शेयर मार्केट में गिरावट के कारण 

 

शेयर बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) पर टैक्स बढ़ाने का फैसला रहा.

वित्त मंत्री ने फ्यूचर्स पर एसटीटी को 0.02% से बढ़ाकर 0.05%, ऑप्शंस पर एसटीटी को 0.01% से बढ़ाकर 0.15% करने का प्रस्ताव दिया. इससे ट्रेडिंग महंगी हो जाएगी, जिससे निवेशक घबरा गए और बिकवाली तेज हो गई.

 

निवेशकों को कितना नुकसान हुआ

 

30 जनवरी को बीएसई का कुल मार्केट कैप लगभग 460 लाख करोड़ रुपये था. रविवार को यह घटकर करीब 444 लाख करोड़ रुपये रह गया. यानी निवेशकों की संपत्ति में करीब 15.67 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी.नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही